{"_id":"602e21ff8ebc3ee9794b87c3","slug":"updates-farmers-rail-roko-agitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल रोको आंदोलन: एडीजी बोले- रेल रोकने से आमजनता होगी परेशान, सुरक्षाकर्मी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल रोको आंदोलन: एडीजी बोले- रेल रोकने से आमजनता होगी परेशान, सुरक्षाकर्मी तैनात
Thu, 18 Feb 2021 01:44 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 18 Feb 2021 01:44 PM IST
विज्ञापन
एडीजी रेलवे लखनऊ
- फोटो : amar ujala
कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए दबाव बना रहे किसान आज देश भर में ट्रेनें रोकने की कोशिश कर रहे हैं। आंदोलनरत किसान जहां एक ओर लगातार भारत सरकार से बातचीत कर रहे हैं वहीं आंदोलन को धार देने में भी जुटे हुए हैं। इसे लेकर रेलवे ने अपनी तरफ से सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
एडीजी रेलवे लखनऊ का कहना है कि रेलवे का संचालन बाधित होने से आम आदमी को सबसे ज्यादा मुश्किल होगी। हमारी कोशिश है कि रेलवे काम करता रहे। इसके लिए जीआरपी, पुलिस व आरपीएफ को तैनात कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि रेलवे इस देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि रेलवे का संचालन बाधित न किया जाए।
विज्ञापन
GRP, Police & RPF are coordinating to ensure that railway traffic doesn't cease. Proper force deployment done. If rail traffic stops, common man is impacted the most. Railway is economy's backbone, I urge all to not disrupt traffic:ADG Railways in Lucknow on 'rail roko' agitation pic.twitter.com/uZMwTMraPw
— ANI UP (@ANINewsUP) February 18, 2021
विज्ञापन
आंदोलन को देखते हुए लखनऊ व आसपास के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए हैं।