फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPDA will get 402 crore 39 lakhs due to toll collection on Agra-Lucknow Expressway

आगरा - लखनऊ एक्सप्रेस वे पर टोल वसूली से यूपीडा को मिलेंगे 402 करोड़ 39 लाख 

Mon, 05 Oct 2020 10:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 05 Oct 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
UPDA will get 402 crore 39 lakhs due to toll collection on Agra-Lucknow Expressway
आगरा-लखनऊ ग्रीन एक्सप्रेस वे - फोटो : अमर उजाला
आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टोल वसूली से यूपीडा को 402 करोड़ 39 लाख रुपये मिलेंगे। टोल प्लाजा का ठेका मैसर्स सहकार ग्लोबल को दिया गया है।  सात बड़ी फर्मो के बीच हुई प्रतिस्पर्धा के बाद मौजूदा ठेके की तुलना में 82 प्रतिशत अधिक राशि में टोल टैक्स वसूली का ठेका छूटा है।
विज्ञापन


यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी ने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्थापित 02 मुख्य टोल प्लाजा एवं 15 रैम्प प्लाजा के संचालन व टोल कलेक्शन, एक्सप्रेस- वे पर पांच  एम्बुलेंस व दस पेट्रोलिंग वाहन की तैनाती के लिए मैसर्स सहकार ग्लोबल लिमिटेड का चयन निविदा के माध्यम से किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यूपीडा ने आरक्षित राशि 274 करोड़  निर्धारित की थी। सात निविदाकर्ता कंपनियों में सबसे अधिक से राशि  402.39 करोड़ रुपये मैसर्स सहकार ग्लोबल लिमिटेड ने लगाई। उन्होंने बताया कि मंत्रीपरिषद ने सबसे अधिक राशि देनी वाली फर्म को ठेका देने का अनुमोदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फर्म को दो वर्ष के लिए ठेका दिया जाएगा। पहले वर्ष के लिए  402.39 करोड़ रुपये यूपीडा को मिलेंगे। दूसरे वर्ष इसमे 10 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। उन्होंने बताया कि 2018 तुलना में इस बार की टोल वसूली का ठेका 82 प्रतिशत अधिक राशि मे दिया गया है।

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए यूपीडा को मिलेगा 2250 करोड़ का ऋण

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए  यूपीडा को 2250 करोड़ का ऋण मिलेगा। यूपीडा को ऋण देने के लिए पंजाब नेशलन बैंक के नेतृत्व में गठित कंसोर्टियम को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। परियोजना के लिए पीएनबी ने 750 करोड़ का ऋण मंजूर किया है। यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी ने बताया कि पीएनबी के नेतृत्व में गठित कंसोर्टियम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, कैनरा बैंक, इंडियन बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया एवं बैंक ऑफ महाराष्ट्र शामिल हैं।

कंसोर्टियम ने ऋण की सीमा 2250 करोड़ रुपये निर्धारित की है। यूपीडा तीन वर्षों में आवश्यकतानुसार समय-समय पर बैंकों से राशि प्राप्त करेगा। ऋण की अदायगी ऋण स्वीकृति से तीन वर्ष बाद शुरू होगी। 12 वर्षों में त्रैमासिक आधार पर 48 किश्तों में ऋण अदा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed