फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   upcm yogi statement on brd medical college issue

ऐसी कार्रवाई होगी कि बाकियों के लिए मानक बनेगी: मेडिकल कॉलेज के दौरे के बाद बोले योगी

Mon, 14 Aug 2017 11:10 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 14 Aug 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
upcm yogi statement on brd medical college issue
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत के बाद आज दौरे पर गए सीएम योगी ने मीडिया से कहा कि इस प्रक्रण की जांच मुख्य सचिव को सौंपी गई है। 19 अगस्त को रिपोर्ट आने के बाद ऐसी कार्रवाई होगी कि बाकी लोगों के ‌लिए मानक साबित होगी।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट आज ही सौंपी है। सीएम योगी ने इस बात का जिक्र तो किया लेकिन इस रिपोर्ट से संबंधित तथ्यों पर बात नहीं की।

पत्रकारों से बात करते हुए सीएम योगी ने भावुक होते हुए कहा कि मैं 1996 से इस क्षेत्र में हर साल होने वाली इंसेफिलाइटिस बीमारी से लड़ रहा हूं। मैंने बच्चों को इस बीमारी से लड़ते देखा है। सीएम बनने के बाद चार बार इस अस्पताल का दौरा किया है और इस बीमारी के इलाज के लिए इंतजामों का जायजा लिया है।
विज्ञापन


पत्रकारों से मुखातिब होते हुए सीएम ने कहा कि आपको इस क्षेत्र के हर जिले में जाकर प्राथमिक स्वास्‍थ्य केंद्रों में जाकर देखना चाहिए कि वहां इस बीमारी से जूझने के लिए क्या-क्या इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी के साथ दौरे पर आए केंद्रीय स्वास्‍थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने कहा की जापानी इंसेफिलाइटिस से बचाव के लिए केंद्र हर संभव मदद को तैयार है। उत्तर प्रदेश स्वास्‍‌थ्य सेवाओं में हमेशा से आगे रहा है।

इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, नगर विकास और चिकित्सा स्वास्‍थ्य मंत्री समेत कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। सीएम योगी के भाषण के बाद च‌िकित्सा स्वास्‍थ्य और परिवार कल्याण सचिव ने सभी सीएमओ और सीएमएस से 14 अगस्त तक स्टॉक में उपलब्‍ध ऑक्‍सीजन सिलेंडर और उनके बकाया पेमेंट से संबंधित रिपोर्ट मांगी है।


साथ ही उन्होंने निर्देश दिया है कि जिनका भी पेमेंट बाकी है उसका भुगतान जल्द से जल्द पूरा करें ताकि अस्पतालों की आपूर्ति बाधित न हो। 2017-18 के लिए पास हुआ बजट रिलीज कर दिया गया है। सभी जिलों को निर्देश दिया गया है कि अस्पतालों में दवा और ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed