{"_id":"59b26af34f1c1bf27f8b5048","slug":"upcm-yogi-adityanath-elected-unopposed-to-vidhan-parishadwith-3-three-others-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी, केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा और स्वतंत्र देव सिंह विधान परिषद के सदस्य निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी, केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा और स्वतंत्र देव सिंह विधान परिषद के सदस्य निर्वाचित
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 08 Sep 2017 03:54 PM IST
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव मौर्य
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह यूपी विधान परिषद के निर्विरोध सदस्य निर्वाचित हो गए।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ और केशव मोर्य की सीट 2022 तक सुरक्षित है, वहीं दिनेश शर्मा और स्वतंत्र देव की सीट 2021 तक सुरक्षित है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा के पूर्व एमएलसी यशवन्त सिंह के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर नामांकन दाखिल किया था, जबकि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा के पूर्व एमएलसी बुक्कल नवाब की सीट पर नामांकन दाखिल किया था। दोनों ही नेता 6 जुलाई 2022 तक यूपी विधान परिषद के सदस्य रहेंगे।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सपा के पूर्व एमएलसी अशोक वाजपेयी की खाली हुई सीट पर नामांकन दाखिल किया था और परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सपा की पूर्व एमएलसी सरोजनी अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट पर नामांकन दाखिल किया था। दिनेश शर्मा और स्वतंत्र देव सिंह 30 जनवरी 2021 तक सदस्य रहेंगे।
विज्ञापन
निर्वाचन परिणामों की घोषणा के दौरान केवल केशव प्रसाद मौर्य उपस्थित रहे। सरकार की ओर से उन्होंने सदस्यता प्रमाण पत्र स्वीकार किया।