फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   upcm yogi adityanath elected unopposed to vidhan parishadwith 3 three others leaders

योगी, केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा और स्वतंत्र देव सिंह विधान परिषद के सदस्य निर्वाचित

Fri, 08 Sep 2017 03:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 08 Sep 2017 03:54 PM IST
विज्ञापन
upcm yogi adityanath elected unopposed to vidhan parishadwith 3 three others leaders
डिप्टी सीएम केशव मौर्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह यूपी विधान परिषद के निर्विरोध सदस्य निर्वाचित हो गए।

विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ और केशव मोर्य की सीट 2022 तक सुरक्षित है, वहीं दिनेश शर्मा और स्वतंत्र देव की सीट 2021 तक सुरक्षित है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा के पूर्व एमएलसी यशवन्त सिंह के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर नामांकन दाखिल किया था, जबकि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा के पूर्व एमएलसी बुक्कल नवाब की सीट पर नामांकन दाखिल किया था। दोनों ही नेता  6 जुलाई 2022 तक यूपी विधान परिषद के सदस्य रहेंगे।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सपा के पूर्व एमएलसी अशोक वाजपेयी की खाली हुई सीट पर नामांकन दाखिल किया था और परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सपा की पूर्व एमएलसी सरोजनी अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट पर नामांकन दाखिल किया था। दिनेश शर्मा और स्वतंत्र देव सिंह 30 जनवरी 2021 तक सदस्य रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वाचन परिणामों की घोषणा के दौरान केवल केशव प्रसाद मौर्य उपस्थित रहे। सरकार की ओर से उन्होंने सदस्यता प्रमाण पत्र स्वीकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed