फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPCET: Counseling expected to start in a day or two, NTA revises rank after disturbance

यूपीसीईटी : एक-दो दिन में काउंसलिंग शुरू होने की उम्मीद, गड़बड़ी के बाद एनटीए ने किया रैंक में संशोधन

Thu, 14 Oct 2021 10:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 14 Oct 2021 10:53 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय अधिकारियों, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी व एनआईसी ने तीन दिन के मंथन के बाद सकारात्मक परिणाम पर पहुंचे हैं। रैंक में संशोधन की कवायद लगभग पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन
UPCET: Counseling expected to start in a day or two, NTA revises rank after disturbance
यूपीसीईटी : उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रदेश के इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट व फार्मेसी कोर्सों में प्रवेश के लिए 09 अक्तूबर को स्थगित की गई उत्तर प्रदेश कॉमन इंट्रेंस टेस्ट (यूपीसीईटी) काउंसलिंग पांच दिन बाद अब एक-दो दिन में दोबारा शुरू होने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय अधिकारियों, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी व एनआईसी ने तीन दिन के मंथन के बाद सकारात्मक परिणाम पर पहुंचे हैं। रैंक में संशोधन की कवायद लगभग पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन


काउंसलिंग में रैंक में आई गड़बड़ी के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने 09 अक्तूबर को काउंसलिंग व फिजिकल रिपोर्टिंग स्थगित कर दी थी। जिसके बाद 11 अक्तूबर को विश्वविद्यालय के अधिकारी दिल्ली पहुंचे। पहले उन्होंने इस पर एनटीए अधिकारियों के साथ मंथन किया वहीं इसके बाद एनआईसी के भी अधिकारियों को दिल्ली बुलाया गया। ताकि दोबारा जारी होने वाली रैंक में किसी तरह की खामी न रहे। क्योंकि प्रवेश काउंसलिंग एनआईसी के सहयोग से आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन


हालांकि रैंक में अगर बड़ा बदलाव हुआ तो फिर प्रक्रिया को शुरू करना इतना आसान नहीं होगा। प्रवेश काउंसलिंग का आयोजन कर रहे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) कुलपति प्रो. विनीत कुमार कंसल ने बताया कि एनटीए व एनआईसी की टीमों के साथ बैठक कर समस्या को सुलझाने का प्रयास किया गया है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। एक-दो दिन में यूपीसीईटी काउंसलिंग की प्रक्रिया दोबारा शुरू होना संभावित है। विद्यार्थी इसके लिए वेबसाइट देखते रहें, जल्द उन्हें इसके बारे में अपडेट जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed