फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Youth enters solar firm in the capital in broad daylight and throws acid at four people; two suspects capt

UP: राजधानी में दिनदहाड़े सोलर फर्म में घुसकर युवक ने चार पर फेंका तेजाब; सीसीटीवी में दो संदिग्ध कैद

Tue, 14 Jul 2026 10:49 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 14 Jul 2026 10:49 PM IST
सार

राजधानी में एक सोलर कंपनी के कार्यालय में नकाबपोश युवक ने दिनदहाड़े चार लोगों पर तेजाब फेंक दिया। सभी घायल खतरे से बाहर हैं। आरोपी साथी के साथ बाइक से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
UP Youth enters solar firm in the capital in broad daylight and throws acid at four people; two suspects capt
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिनहट के रामा डिग्री कॉलेज एल्डिको तिराहे पर बने सोलर पैनल लगाने वाली फर्म के दफ्तर में मंगलवार दोपहर एक नकाबपोश युवक ने मीटिंग कर रहे चार लोगों पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब पड़ने से एक युवती व तीन युवक झुलस गए। 

विज्ञापन

उनको चिनहट सीएचसी में भर्ती कराया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। फर्म संचालक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। हमले के पीछे की वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है। पीड़ितों ने किसी पर कोई आरोप भी नहीं लगाया है। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार दो युवक नजर आए हैं।
विज्ञापन


अयोध्या के कैंट गद्दोपुर निवासी 30 वर्षीय युवक ने डेढ़ साल पहले चिनहट के एल्डिको तिराहे स्थित मीन मंजिला कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में मेधा सोलर के नाम से फर्म खोली थी। संचालक एल्डिको तिराहे के पास ही किराए पर एक फ्लैट में रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे फर्म संचालक, जौनपुर निवासी 27 वर्षीय युवती और महाराजगंज निवासी 28 वर्षीय युवक दफ्तर में बैठ कर मीटिंग कर रहे थे। इस बीच गमछे से मुंह लपेटे हुए एक युवक धड़धड़ाते हुए दफ्तर में दाखिल हुए। उसके हाथ में एक मग था। बिना किसी बातचीत के नकाबपोश युवक ने मीटिंग कर रहे चारों लोगों पर मग में मौजूद तेजाब फेंक दिया। तेजाब की छीटें चारों पर पड़ी और आरोपी वहां से भाग गया।

 

पहले लगा रंग, जलन हुई तो तेजाब का हुआ एहसास

इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित ने पुलिस को बताया कि पहले उन लोगों को लगा कि नकाबपोश युवक ने उन लोगों पर रंग फेंका था। कुछ देर के बाद उन लोगों को जलन होने लगी, तब उन लोगों को तेजाब फेंके जाने का एहसास हुआ। 
एसिड अटैक की सूचना मिलते ही मौके पर चिनहट पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने फौरन चारों घायलों को सीएचसी चिनहट में भर्ती कराया। संचालक के हाथ व गले, जबकि अन्य तीन के पीठ पर तेजाब की छीट पड़ी थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।

सीसीटीवी कैमरे में पल्सर बाइक से दिखे दो आरोपी

डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा ने बताया कि फर्म संचालक की तहरीर पर अज्ञात युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने जब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो नकाबपोश युवक पल्सर बाइक सवार एक साथी के साथ नजर आया। 

बाइक सवार युवक बाहर ही खड़ा था। नकाबपोश युवक हाथ में मग लेकर अंदर जाते दिखा और फिर बाइक सवार साथी के साथ भाग गया। डीसीपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की बाइक का नंबर साफ नहीं है। पुलिस की कई टीम फुटेज खंगाल रही है। डीसीपी ने बताया कि आशंका है कि घटना में बैटरी में प्रयोग होने वाले तेजाब का प्रयोग किया गया है।

 

 

गोरखपुर का एक युवक बाल-बाल बचा

घटना के वक्त मेधा सोलर फर्म के दफ्तर में गोरखपुर निवासी एक युवक भी मौजूद था, पर वह घटना के वक्त उस मीटिंग में नहीं था। मीटिंग में शामिल न होने की वजह से वह तेजाब के हमले में बाल-बाल बच गया।

हमले की वजह साफ नहीं, पीड़ितों ने साधी चुप्पी

दिनदहाड़े दफ्तर में घुसकर एसिड अटैक के मामले में अब तक वजह का पता नहीं चल सका है। डीसीपी ने बताया कि पीड़ितों ने न तो किसी पर कोई आरोप लगाया है और न ही उन्होंने किसी पुराने विवाद का जिक्र किया है। उनका कहना है कि वह लोग हमलावर को भी नहीं पहचानते हैं। ऐसे में अब पुलिस सभी पीड़ितों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस इस घटना के पीछे रुपये के लेनदेन या आशनाई को वजह मान रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed