Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Yogi to attend ex-servicemen reunion event in Meerut; highlights honoring of 5.19 lakh ex-servicemen

यूपी: मेरठ में पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह में शामिल होंगे योगी, 5.19 लाख पूर्व सैनिकों के सम्मान का जिक्र

Sat, 14 Nov 2026 01:01 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 14 Nov 2026 01:01 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मेरठ में पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने प्रदेश के 5.19 लाख पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान जताया। सरकार की ओर से शहीद परिवारों को आर्थिक सहायता, अग्निवीरों को आरक्षण और पूर्व सैनिकों को रोजगार देने जैसे कदमों का जिक्र किया।

विज्ञापन
UP: Yogi to attend ex-servicemen reunion event in Meerut; highlights honoring of 5.19 lakh ex-servicemen
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को क्रांति धरा मेरठ में आयोजित 'पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह' में मौजूद रहेंगे। आयोजन से पहले मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा कि प्रदेश के 5.19 लाख पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का सुअवसर प्राप्त होगा। लगभग 15 से 20 लाख लोगों का यह विशाल सैनिक परिवार राष्ट्र की शक्ति और हमारी गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

सैनिकों के सम्मान और सामर्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा नया भारत

मुख्यमंत्री ने बताया कि देश में प्रति वर्ष सेवानिवृत्त होने वाले लगभग 60 हजार सैनिकों में 10 से 12 हजार उत्तर प्रदेश के होते हैं। यह राष्ट्र रक्षा में प्रदेश के महत्वपूर्ण योगदान का प्रमाण है। पूर्ववर्ती सरकारों ने दशकों तक 'वन रैंक-वन पेंशन' को लंबित रखा। सैनिकों और शहीद परिवारों का सम्मान उनकी प्राथमिकताओं में नहीं था। अब नया भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सैनिकों के सम्मान और सामर्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षा आत्मनिर्भरता का नया केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने लिखा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' में भारतीय सेना के पराक्रम से लेकर यूपी डिफेंस कॉरिडोर और लखनऊ में ब्रह्मोस निर्माण तक, उत्तर प्रदेश रक्षा आत्मनिर्भरता का नया केंद्र बन रहा है। डबल इंजन सरकार ने शहीदों के परिजनों को ₹50 लाख की अनुग्रह राशि, एक आश्रित को सरकारी नौकरी, अग्निवीरों के लिए यूपी पुलिस में 20% और समूह 'ख' के पदों पर 5% आरक्षण तथा 31,700 से अधिक पूर्व सैनिकों को रोजगार उपलब्ध कराने जैसे ठोस कदम उठाए हैं।मुख्यमंत्री ने सैनिकों का सम्मान, शहीद परिवारों का संबल और पूर्व सैनिकों के कल्याण को राष्ट्रीय संकल्प बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed