फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Yogi says PM Modi emptied the pockets of those who looted public money and ensured the poor received their

यूपी: योगी बोले- जनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें पीएम मोदी ने खाली कराईं, गरीब का पैसा उसे दिलाया

Fri, 02 Oct 2026 07:19 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 02 Oct 2026 07:19 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोदी सरकार की योजनाओं और जनधन खातों का उल्लेख करते हुए कहा कि गरीबों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचा। उन्होंने आवास, शौचालय, स्वास्थ्य बीमा, मुफ्त राशन, किसान सम्मान निधि और बुनियादी ढांचे के विस्तार का जिक्र किया। कार्यक्रम में ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ नाट्य श्रृंखला प्रस्तुत की गई।

विज्ञापन
UP: Yogi says PM Modi emptied the pockets of those who looted public money and ensured the poor received their
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनधन खाते खोलने पर विपक्ष खिल्ली उड़ाता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें खाली कराईं और गरीब का पैसा सीधे उसके खाते तक पहुंचाया। जिनकी जेबों में जनता का पैसा पहुंचता था, उन्हें बुरा लगना स्वाभाविक है।  वह शुक्रवार को लोक भवन सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ पर आधारित नाट्य श्रृंखला मंचन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस प्रस्तुति को पूरे प्रदेश तक विस्तारित करने को भी कहा।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि पीएम मोदी 7 अक्टूबर को गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे करेंगे। यह बिना रुके, बिना झुके और बिना डिगे सेवा की यात्रा है। वर्ष 2004 से 2014 के बीच कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के भ्रष्टाचार, अराजकता और अकर्मण्यता से देश में अविश्वास था। 
विज्ञापन


आंतरिक, बाह्य सुरक्षा के साथ अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भी चुनौतियां थीं। वर्ष 2014 में जनता ने मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताया। उन्होंने किसी जाति, मत, मजहब, क्षेत्र या भाषा के बजाए देशवासियों को केंद्र में रखकर योजनाएं आगे बढ़ाईं। आज गरीबों तक आवास, रसोई गैस, शौचालय, स्वास्थ्य बीमा और मुफ्त राशन जैसी सुविधाएं पहुंच रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में भाजपा अवध क्षेत्र के अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, लखनऊ जिलाध्यक्ष विजय मौर्य, एमएलसी मुकेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश मंत्री अंकुर शर्मा व योगेंद्र पटेल, विधायक डॉ. नीरज बोरा, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, पवन सिंह चौहान और सीएम के सलाहकार अवनीश अवस्थी आदि मौजूद रहे।

 

चप्पल वाला भी कर रहा हवाई यात्रा

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के लिए स्टार्टअप और रोजगार के नए अवसर बने हैं। हाईवे, एक्सप्रेसवे, रेलवे, मेट्रो और एयरपोर्ट का विस्तार हुआ है। पहले कोई प्रधानमंत्री यह दावा नहीं कर पाया कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज की यात्रा कर सकता है। पीएम ने इसे करके दिखाया। 

बेघरों को आवास दिए, 12 करोड़ शौचालय बने। गरीबों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर दिलाया। आज देश में कोई व्यक्ति भूखा नहीं सो सकता क्योंकि सरकार मुफ्त अनाज दे रही है। डबल इंजन सरकार में आईआईटी, आईआईएम, एम्स, ट्रिपल आईटी, एनआईटी की श्रृंखला खड़ी हुई हैं। मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग संस्थान बन रहे हैं। देश में 2.5 लाख से ज्यादा स्टार्ट अप हो चुके हैं। अब हमारे नौजवान नौकरी देने वाले बन रहे हैं। 12 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के साथ जोड़ा।
 

बीएनएन की प्रस्तुति

कार्यक्रम में संस्कृति विभाग के तहत भारतेंदु नाट्य अकादमी के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। नाट्य प्रस्तुति में वर्ष 2001 के गुजरात भूकंप की तबाही से लेकर कच्छ के पुनर्निर्माण और पीएम नरेन्द्र मोदी की जनसेवा की यात्रा को मंच पर उतारा गया। सीएम ने इसे पूर्वांचल में भोजपुरी, मध्य क्षेत्र में अवधी, ब्रज में ब्रज भाषा और बुंदेलखंड में बुंदेलखंडी शब्दों के साथ स्थानीय लोकगीत भी जोड़ने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed