{"_id":"6abfc191d5703c289a06f515","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-mbd1026-1948281-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नहजुल बलागा के विचार आज भी प्रासंगिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नहजुल बलागा के विचार आज भी प्रासंगिक
विज्ञापन
गांधी जयंती पर दो पुस्तकों का विमोचन, न्याय और सुशासन पर हुई चर्चा
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। गांधी जयंती पर किताबखाना इल्म व दानिश की ओर से अकबर हॉल, मेहताब बाग में कार्यक्रम हुआ। इसमें नहजुल बलागा (इमाम अली के उपदेशों, पत्रों और कथनों का संग्रह) से जुड़ी दो पुस्तकों ‘नहजुल बलागा और उर्दू शायर’ तथा ‘शासन के सार्वभौमिक सिद्धांत’ का विमोचन किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि नहजुल बलागा में न्याय, स्वतंत्रता, मानवीय गरिमा, सहिष्णुता और सुशासन से जुड़े विचार आज भी उपयोगी हैं। इन विचारों को वर्तमान सामाजिक समस्याओं से जोड़कर लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है।
कार्यक्रम में मौलाना सैयद कर्रार अली जाफरी, मौलाना अशरफ अली गरवी, मौलाना सैयद रजा हैदर जैदी और मौलाना सैयद मुहम्मद जाबिर जौरासी समेत कई विद्वान शामिल हुए। संचालन प्रोफेसर अब्बास रजा नय्यर जलालपुरी ने किया। इस मौके पर पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। अंत में मौलाना सैयद हैदर अब्बास रिजवी ने सभी का आभार जताया।