फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh takes a dig at the BJP, says opponents of Mahatma Gandhi are in power and we will oust them; they

यूपी: अखिलेश का भाजपा पर तंज, बोले- महात्मा गांधी के विरोधी सत्ता में, हम करेंगे बाहर; ये संविधान के लिए खतरा

Fri, 02 Oct 2026 07:42 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 02 Oct 2026 07:42 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने गांधी जयंती पर भाजपा पर निशाना साधते हुए कई राजनीतिक आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि गांधी के विचारों के विरोधी सत्ता में हैं और संविधान की रक्षा के लिए उन्हें हटाना जरूरी है। अखिलेश ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लोकतंत्र और संविधान से जुड़ा चुनाव बताया

विज्ञापन
UP: Akhilesh takes a dig at the BJP, says opponents of Mahatma Gandhi are in power and we will oust them; they
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ समेत सभी जिला व महानगर कार्यालयों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई। प्रदेश सपा मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य एवं अहिंसा के रास्ते पर चलकर आजादी के आंदोलन को तेज किया। 

विज्ञापन


आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों के विरोधी सत्ता में है। ये नकारात्मक और दरारवादी सोच के लोग नाथूराम गोडसे को मानते है। ये वर्चस्ववादी लोग बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान को नहीं मानते हैं। इन ताकतों को हराकर सत्ता  से हटाना है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग गांधीजी से नफरत करते थे, वे आज भी उनके विचारों से नफरत करते हैं। आज लोकतंत्र और संविधान पर हमले हो रहे है। लूट, खसोट, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। 2027 का विधानसभा चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। समाजवादी पार्टी भाजपा को सत्ता से हटाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

भाजपा ने समाज के हर तबके को अपमानित किया

उन्होंने कहा कि 2024 में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन ने भाजपा को हराया है। इस बार पीडीए की ताकत के सामने भाजपा कहीं नहीं टिक पायेगी। समाजवादी पार्टी के पीडीए में प्रेम, दया, अपनापन है। समाजवादी पार्टी हर दुखी, पीड़ित, अपमानित के साथ खड़ी है। भाजपा ने समाज के हर तबके को अपमानित किया। शोषण किया है और धोखा दिया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि नई पीढ़ी और जेन-जी के पास नौकरी, रोजगार नहीं है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। नई पीढ़ी भाजपा से नाराज है। उत्तर प्रदेश में भाजपा का सफाया होना तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी भी समाजवादी पार्टी के विकास कार्यों का मुकाबला नहीं कर सकती है। 

भाजपा ने प्रदेश की स्वास्थ्य, शिक्षा कानून व्यवस्था सब बर्बाद कर दिया है। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, पूर्व सांसद अरविंद कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed