फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Yogi in action after returning from Delhi, will discuss the reasons for defeat with ministers tomorrow, me

UP : दिल्ली से लौटने के बाद एक्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ, आज मंत्रियों के साथ करेंगे हार के कारणों पर चर्चा

Sat, 08 Jun 2024 12:24 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 08 Jun 2024 12:24 AM IST
सार

Yogi in action: हार के कारणों पर चर्चा करने के लिए शनिवार को कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। 

विज्ञापन
UP: Yogi in action after returning from Delhi, will discuss the reasons for defeat with ministers tomorrow, me
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : एएनआई

विस्तार

लोकसभा चुनावों में यूपी में मिली हार के बाद योगी सरकार एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मंत्रिमंडल के सभी सहयोगियों के साथ बड़ी बैठक करेंगे। चुनाव परिणाम आने के बाद होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री प्रदेश में भाजपा की हार के साथ ही सभी मंत्री के कार्यों की समीक्षा करेंगे। लोकभवन में होने वाली इस बैठक में सभी कैबिनेट मंत्रियों के साथ राज्य मंत्रियों को बुलाया गया है। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा होगी और मुख्यमंत्री द्वारा अहम दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। इसके अलावा रिक्त सरकारी पदों पर भर्तियों को लेकर भी निर्देश दिए जा सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि उन सीटों पर विशेष चर्चा होगी जहां पर मंत्रियों की हार हुई है। सरकार के अलावा संगठन के स्तर पर भी जल्द ही बैठक का आयोजन होना है। 

विज्ञापन


पीएम से मिले सीएम 
भाजपा और एनडीए के संसदीय दल द्वारा संसद के सेंट्रल हॉल में शुक्रवार को नरेंद्र मोदी को लोकसभा का नेता चुनने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को बधाई दी। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद जताई। सेंट्रल हॉल के कार्यक्रम में मौजूद सीएम योगी ने जब पीएम को पुष्पगुच्छ भेंट किया, तो उन्होंने योगी की पीठ थपथपा कर हौसला अफजाई की।
विज्ञापन


वहीं, पीएम को बधाई देते हुए सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ''एक भारत-श्रेष्ठ भारत'' के शिल्पकार, अमृतकाल के सारथी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से भाजपा संसदीय दल, एनडीए संसदीय दल और लोक सभा के नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई। प्रधानमंत्री मोदी के यशस्वी नेतृत्व में एनडीए परिवार ''आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत'' के निर्माण और 140 करोड़ परिवारीजनों की सेवा के लिए पूर्णतः संकल्पित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed