{"_id":"62b9ebf997930f66015784a4","slug":"up-yogi-government-will-bring-new-msme-policy-for-ease-of-doing-business-small-entrepreneurs-investors-will-benefit","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: व्यापारिक सुगमता के लिए योगी सरकार लाएगी नई एमएसएमई नीति, छोटे उद्यमियों-निवेशकों को होगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: व्यापारिक सुगमता के लिए योगी सरकार लाएगी नई एमएसएमई नीति, छोटे उद्यमियों-निवेशकों को होगा लाभ
Mon, 27 Jun 2022 11:12 PM IST
अनुराग सक्सेना
पीटीआई, लखनऊ
पीटीआई, लखनऊ
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:12 PM IST
सार
एसोचेम द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश एमएसएमई सम्मेलन 2022 के उद्घाटन में सचान ने बताया कि 30 जून को पूरे प्रदेश में बड़ा ऋण मेला आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक लाख हस्तशिल्पकारों, कारीगरों और छोटे उद्यमियों को ऋण दिया जाएगा।
विज्ञापन
एमएसएमई मंत्री राकेश सचान
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, मध्यम एवं लघु उद्यम (MSME) मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को कहा कि प्रदेश सरकार एमएसएमई के लिए जल्द ही नई नीति लाएगी, जिससे निवेशकों को उद्योग स्थापित करने में सहयोग मिल सके और व्यापार करने में उनके लिए सुगमता सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एसोचेम) द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश एमएसएमई सम्मेलन 2022 के उद्घाटन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सचान ने बताया कि 30 जून को पूरे प्रदेश में बड़ा ऋण मेला आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक लाख हस्तशिल्पकारों, कारीगरों और छोटे उद्यमियों को ऋण दिया जाएगा।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार छोटे उद्यमियों और निवेशकों की सुविधा और उन्हें बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठा रही है। कानपुर में चमड़ा उद्योग का एक मेगा क्लस्टर स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन
एसोचेम ने मंत्री के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन होने पर आगरा और गोरखपुर में भी क्लस्टर स्थापित करने के लिए काम किया जा रहा है।