फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Yogi cabinet meeting to be held on Tuesday, several proposals related to industry and social welfare to be

यूपी: योगी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज, उद्योग और समाज कल्याण से जुड़े कई प्रस्ताव होंगे पास

Tue, 07 Apr 2026 06:06 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 07 Apr 2026 06:06 AM IST
सार

Yogi cabinet meeting: योगी कैबिनेट की बैठक आज होगी। सीएम योगी इसकी अध्यक्षता करेंगे। सभी विभागों के सचिवों से तैयारी करके आने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
UP: Yogi cabinet meeting to be held on Tuesday, several proposals related to industry and social welfare to be
मंगलवार को होगी योगी कैबिनेट की बैठक। - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें उद्योग और समाज कल्याण समेत कई विभागों के कई दर्जन प्रस्ताव पास होने की संभावना है। सभी संबंधित विभागों के प्रमुख सचिव और अपर मुख्य सचिव से पूरी तैयारी से आने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


आईएएस रजनीश चंद्र ने मांगा वीआरएस
यूपी काडर के 2014 बैच के आईएएस अधिकारी रजनीश चंद्र ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के लिए आवेदन किया है। उन्होंने 30 अप्रैल 2026 से निजी कारणों के आधार पर वीआरएस देने की मांग की है। वे वर्तमान में विशेष सचिव, ग्राम्य विकास के पद पर तैनात हैं। रजनीश चंद्र का कार्यकाल 31 दिसंबर 2026 तक शेष है। शासन के सूत्रों के मुताबिक, उनका आवेदन पत्र केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) भेज दिया गया है।

विज्ञापन

कार्मिकों को 31 मई तक देनी होगी स्व-मूल्यांकन आख्या

प्रमुख सचिव, कार्मिक एम देवराज की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वर्ष 2025-26 में सभी स्तरों के राज्यकर्मियों की वार्षिक प्रविष्टियां ऑनलाइन लिखे जाने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया 30 अप्रैल जेनरेट की जाएगी। समूह क, ख व ग के अधिकारियों व कर्मचारियों को स्व-मूल्यांकन आख्या 31 मई तक पोर्टल पर उपलब्ध करानी होगी। समूह घ के कार्मिकों की वार्षिक प्रविष्टि उनके नियंत्रक प्राधिकारी दर्ज करेंगे।

प्रतिवेदक, समीक्षक और स्वीकर्ता अधिकारी क्रमश: 31 जुलाई, 30 सितंबर और 31 दिसंबर तक अपना-अपना मंतव्य अंकित करेंगे। निर्धारित अवधि तक संबंधित अधिकारियों ने अपने स्तर पर कमेंट नहीं लिखा तो यह ऑटो फॉरवर्ड हो जाएगा।

7 व 8 अप्रैल को एआई लर्निंग

प्रदेश में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आईजीओटी कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर चार घंटे की एआई से संबंधित लर्निंग पूरी करने के लिए कहा गया है। कार्मिक विभाग ने निर्देश दिए हैं कि सभी कार्मिक 7 व 8 अप्रैल को शाम 4 बजे से 6 बजे तक आईजीओटी पोर्टल पर यह कोर्स पूरा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed