फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Written exam for Lekhpal recruitment on May 21, more than 3.60 lakh candidates will appear

UP: लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा 21 मई को, 3.60 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल

Sat, 07 Mar 2026 11:10 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 07 Mar 2026 11:10 PM IST
सार

यूपी में लेखपाल भर्ती परीक्षा का आयोजन 21 मई को होगा। 7900 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
UP: Written exam for Lekhpal recruitment on May 21, more than 3.60 lakh candidates will appear
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

प्रदेश में लेखपाल के 7994 पदों पर चल रही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 21 मई को होगी। अधिनस्थ सेवा चयन आयोग ने शनिवार को परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी। परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक होगी। जल्द ही इसके लिए आगे का विस्तृत कार्यक्रम व जानकारी साझा की जाएगी।

विज्ञापन


प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी) 2025 की मेरिट के आधार पर लिखित परीक्षा के लिए 3.67 लाख अभ्यर्थी शॉर्ट लिस्ट किए गए हैं। इस तरह एक पद के लिए 46 दावेदार होंगे। आयोग ने लिखित परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम भी जारी किया है। 100 नंबर की 2 घंटे की बहुविकल्पीय सवालों पर आधारित परीक्षा होगी। इसमें गणित की जगह डाटा इंटरप्रिटेशन को शामिल किया गया है। इससे जुड़े लगभग 10 सवाल होंगे। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी को भी सिलेबस में शामिल किया गया है। पहले यह नहीं था। परीक्षा में माइनस मार्किंग भी होगी।

विज्ञापन

अवर अभियंता सिविल की लिखित परीक्षा 3 मई को
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने शनिवार को ही अवर अभियंता सिविल की लिखित परीक्षा की तिथि भी जारी कर दी है। 4612 पदों पर चल रही भर्ती की लिखित परीक्षा तीन मई को आयोजित की जाएगी। आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि जल्द ही परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed