फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP women close to title in handball championship

Lucknow News: हैंडबॉल चैंपियनशिप में यूपी की महिलाएं खिताब के करीब

Wed, 10 Dec 2025 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
UP women close to title in handball championship
हैंडबॉल चैंपियनशिप में भिड़ते खिलाड़ी।

विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की महिला टीम ने 37वीं फेडरेशन कप हैंडबॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले में बीएसएफ के खिलाफ 18-17 की रोमांचक जीत से फाइनल में जगह बना ली। वहीं पुरुष टीम को रोमांचक सेमीफाइनल में हार के चलते कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

महिला वर्ग के फाइनल में उत्तर प्रदेश की टक्कर हिमाचल प्रदेश से होगी, जिसने दूसरे सेमीफाइनल में पश्चिम बंगाल को हराया। केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हाल में आयोजित चैंपियनशिप के महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश ने संघर्षपूर्ण सेमीफाइनल में बीएसएफ को 18-17 से हराया।
विज्ञापन


अंतिम क्षणों तक रोमांच से भरे मुकाबले में बाजी उत्तर प्रदेश के नाम रही। कम स्कोर वाल इस मुकाबले में मेजबान टीम ने मध्यांतर तक 7-6 से मामूली बढ़त हासिल कर ली। इस दाैरान दोनों ही टीमों की खिलाड़ियों ने तेजी का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेजबान की जीत में खुशबू एक बार फिर स्टार बनीं, जिन्होंने सात गोल दागे। उनका साथ देते हुए सुमन ने चार व कनीज ने दो गोल किए। बीएसएफ की ओर से मंजिल ने खासी आक्रामकता दिखाई और अकेले 13 गोल दागे लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सकीं। इस वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में हिमाचल प्रदेश ने पश्चिम बंगाल को आसानी से 18-8 से एकतरफा मात दी।

हिमाचल प्रदेश ने शुरू से ही अपनी पकड़ मजबूत करते हुए मध्यांतर तक 12-3 की बढ़त बना ली। हिमाचल प्रदेश की ओर से शालिनी ने अकेले पांच गोल दागे। उनका साथ देते हुए भावना ने चार और प्रियंका ने तीन गोल किए। दूसरी ओर पश्चिम बंगाल से मौनिता ने तीन और मौनिता ने दो गोल किए। महिला वर्ग में पश्चिम बंगाल व बीएसएएफ ने संयुक्त तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक साझा किया।

प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग का फाइनल पंजाब व राजस्थान के बीच खेला जाएगा, जबकि मेजबान उत्तर प्रदेश व सीआरपीएफ ने संयुक्त तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। इस वर्ग के सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश ने बेहतरीन खेल दिखाया और निर्धारित समय में मैच 40-40 से बराबरी पर पहुंचा दिया।

इसके बाद अतिरिक्त समय में पंजाब ने 50-48 से जीत के साथ फाइनल में जगह बनाई। मैच के दौरान पंजाब से जगमीत ने सर्वाधिक 10 व व रविंदर पाल ने आठ गोल किए। दूसरी ओर यूपी की ओर से अविनाश ने दमदार खेल दिखाते हुए 12 गोल दागे। वहीं मनकेश ने पांच, विक्रांत ने चार, प्रदीप ने तीन गोल किए।

हैंडबॉल चैंपियनशिप में भिड़ते खिलाड़ी।

हैंडबॉल चैंपियनशिप में भिड़ते खिलाड़ी।

हैंडबॉल चैंपियनशिप में भिड़ते खिलाड़ी।

हैंडबॉल चैंपियनशिप में भिड़ते खिलाड़ी।

हैंडबॉल चैंपियनशिप में भिड़ते खिलाड़ी।

हैंडबॉल चैंपियनशिप में भिड़ते खिलाड़ी।

हैंडबॉल चैंपियनशिप में भिड़ते खिलाड़ी।

हैंडबॉल चैंपियनशिप में भिड़ते खिलाड़ी।

हैंडबॉल चैंपियनशिप में भिड़ते खिलाड़ी।

हैंडबॉल चैंपियनशिप में भिड़ते खिलाड़ी।

हैंडबॉल चैंपियनशिप में भिड़ते खिलाड़ी।

हैंडबॉल चैंपियनशिप में भिड़ते खिलाड़ी।

हैंडबॉल चैंपियनशिप में भिड़ते खिलाड़ी।

हैंडबॉल चैंपियनशिप में भिड़ते खिलाड़ी।

हैंडबॉल चैंपियनशिप में भिड़ते खिलाड़ी।

हैंडबॉल चैंपियनशिप में भिड़ते खिलाड़ी।

हैंडबॉल चैंपियनशिप में भिड़ते खिलाड़ी।

हैंडबॉल चैंपियनशिप में भिड़ते खिलाड़ी।

हैंडबॉल चैंपियनशिप में भिड़ते खिलाड़ी।

हैंडबॉल चैंपियनशिप में भिड़ते खिलाड़ी।

हैंडबॉल चैंपियनशिप में भिड़ते खिलाड़ी।

हैंडबॉल चैंपियनशिप में भिड़ते खिलाड़ी।

हैंडबॉल चैंपियनशिप में भिड़ते खिलाड़ी।

हैंडबॉल चैंपियनशिप में भिड़ते खिलाड़ी।

हैंडबॉल चैंपियनशिप में भिड़ते खिलाड़ी।

हैंडबॉल चैंपियनशिप में भिड़ते खिलाड़ी।

हैंडबॉल चैंपियनशिप में भिड़ते खिलाड़ी।

हैंडबॉल चैंपियनशिप में भिड़ते खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed