फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Woman Gets a New Lease on Life Through Robotic Surgery; Liver Saved from Failure—Here Is the Total Cost

UP: रोबोटिक सर्जरी से महिला को मिला नया जीवन, लिवर खराब होने से बचा; सिर्फ इतना खर्च आया

Tue, 31 Mar 2026 07:06 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 31 Mar 2026 07:06 PM IST
सार

केजीएमयू में पहली बार रोबोटिक विधि से हेपेटिकोजेजुनोस्टॉमी सर्जरी कर 21 वर्षीय महिला का लिवर बचाया गया। पित्त नली में चोट के कारण बार-बार पीलिया और उल्टी हो रही थी। चार घंटे चले ऑपरेशन में पित्त नली को छोटी आंत से जोड़ा गया, खर्च मात्र 20-25 हजार रुपये आया।

विज्ञापन
UP: Woman Gets a New Lease on Life Through Robotic Surgery; Liver Saved from Failure—Here Is the Total Cost
रोबोटिक सर्जरी - फोटो : AI

विस्तार

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के जनरल सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने बेहद जटिल रोबोटिक सर्जरी कर 21 वर्षीय महिला की जान बचाई है। विभाग में पहली बार रोबोटिक विधि से 'हेपेटिकोजेजुनोस्टॉमी' सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। समय पर हुए इस ऑपरेशन से महिला का लिवर खराब होने से बच गया।

विज्ञापन


आजमगढ़ निवासी महिला ने कुछ समय पहले स्थानीय अस्पताल में पित्त की थैली की पथरी का ऑपरेशन कराया था। उस दौरान पित्त की नली में चोट लग गई थी, जिससे नली सिकुड़ गई और पित्त का प्रवाह रुक गया। चिकित्सा विज्ञान में इसे 'बाइल डक्ट स्ट्रिक्चर' कहा जाता है। इसके कारण मरीज को बार-बार पीलिया, पेट दर्द और उल्टी की गंभीर समस्या हो रही थी।
विज्ञापन


मरीज के केजीएमयू पहुंचने पर जनरल सर्जरी विभाग के डॉ. अवनीश कुमार ने दोबारा ऑपरेशन का निर्णय लिया। करीब चार घंटे चले इस रोबोटिक ऑपरेशन में पित्त की नली के क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक कर उसे छोटी आंत (जेजुनम) से जोड़ा गया। इस प्रक्रिया से लिवर से पित्त का प्रवाह अब सामान्य हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन टीम के सदस्य डॉ. अक्षय आनंद ने बताया कि ऑपरेशन में मात्र 20 से 25 हजार रुपये का खर्च आया। निजी अस्पतालों में इस सर्जरी का खर्च 4 से 5 लाख रुपये तक आता है।

ऑपरेशन टीम के सदस्य

डॉ. अवनीश कुमार, डॉ. अक्षय आनंद, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. अमित कर्णिक, डॉ. हेमंत, डॉ. गार्गी, डॉ. कौशिक, डॉ. ज्योति, डॉ. इंद्रनील, डॉ. आशीष, डॉ. आदित्य, डॉ. याशी, डॉ. अदनान, डॉ. श्रेया, एनेस्थीसिया टीम ये डॉ. अजय चौधरी, डॉ. अभिषेक राजपूत, डॉ. अंजना, ओटी सहायक मयंक।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed