फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: In Lucknow, a female teacher slapped a Sub-Inspector and attempted to tear his uniform; chaos ensued at th

यूपी: लखनऊ में शिक्षिका ने महिला को दरोगा को मारे थप्पड़, वर्दी फाड़ने की कोशिश; थाने में मची अफरातफरी

Tue, 08 Sep 2026 05:28 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 08 Sep 2026 05:28 PM IST
सार

लखनऊ के महानगर थाने में शिकायत लेकर पहुंची शिक्षिका पर महिला दरोगा से मारपीट करने का आरोप लगा है। आरोप है कि शिक्षिका ने दरोगा को कई थप्पड़ मारे और वर्दी फाड़ने की कोशिश की। पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति संभाली। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
UP: In Lucknow, a female teacher slapped a Sub-Inspector and attempted to tear his uniform; chaos ensued at th
शिक्षिका ने महिला को थप्पड़ मारा। - फोटो : AI (सोशल मीडिया)

विस्तार

लखनऊ के महानगर थाने में पांच सितंबर को शिकायत लेकर पहुंची शिक्षिका ने महिला दरोगा को पीट दिया। इससे थाने में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि शिक्षिका ने दरोगा को कई थप्पड़ मारे और उनकी वर्दी फाड़ने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। झांसी के मऊरानीपुर निवासी दरोगा सान्या निरंजन विज्ञानपुरी चौकी की हल्का प्रभारी हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पांच सितंबर की दोपहर उन्हें सूचना मिली कि उन्नाव के सर्वोदय नगर निवासी शिक्षिका अंजली महानगर थाने में उनसे मिलने आई हैं। अंजली पीलीभीत के प्राथमिक विद्यालय में तैनात हैं। उनका विज्ञानपुरी में किसी से विवाद था, जिसकी शिकायत बताई। वह कार्रवाई कर ही रही थीं कि अंजली भड़क गईं और हाथापाई करने लगीं। अंजली ने उन्हें कई थप्पड़ जड़ दिए और उनकी वर्दी फाड़ने की कोशिश भी की।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। वहीं, अंजली ने महिला दरोगा पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र ने बताया कि मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी कार्य में बाधा का भी केस दर्ज

इंस्पेक्टर के मुताबिक दरोगा की तहरीर पर शिक्षिका के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शिक्षिका पीलीभीत जिले के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed