फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Mohsin Raza appointed Chairman of the Minorities Commission; had raised the issue of Waqf properties durin

यूपी: अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बने मोहसिन रजा, योगी से मुलाकात के दौरान उठाया था वक्फ संपत्तियों का मुद्दा

Tue, 08 Sep 2026 05:41 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 08 Sep 2026 05:41 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्व मंत्री और भाजपा नेता मोहसिन रजा को राज्य अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी मिलेगा। रजा पहले अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ और हज विभाग संभाल चुके हैं। मुख्यमंत्री से हालिया मुलाकात में उन्होंने वक्फ संपत्तियों का मुद्दा भी उठाया था।

विज्ञापन
UP: Mohsin Raza appointed Chairman of the Minorities Commission; had raised the issue of Waqf properties durin
अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बने मोहसिन रजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्व मंत्री और भाजपा नेता मोहसिन रजा को राज्य अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी के साथ उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया जाएगा। रजा इससे पहले योगी आदित्यनाथ सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ और हज विभाग की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। नई जिम्मेदारी मिलने से कुछ समय पहले ही मोहसिन रजा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

2017 में योगी सरकार में बने थे राज्यमंत्री

मोहसिन रजा लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे हैं। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की सदस्यता ली थी। इसके बाद पार्टी ने उन्हें प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी दी। वर्ष 2017 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद उन्हें मंत्री बनाया गया।

 

क्रिकेट से राजनीति तक का सफर

मोहसिन रजा की पहचान सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं रही है। वह रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसके अलावा मॉडलिंग और अभिनय से भी उनका जुड़ाव रहा है। वर्ष 1995 में उन्हें ‘प्रिंस लखनऊ’ चुना गया था।रजा ने 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की सदस्यता ली थी। इसके बाद उन्हें पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया। वर्ष 2017 में योगी आदित्यनाथ सरकार बनने के बाद उन्हें मंत्री की जिम्मेदारी मिली। अगस्त 2019 में उनके पास अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ और हज से जुड़े विभाग रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed