फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Will the state's schools be closed for teachers also till June 30? MPs and MLAs wrote a letter to the CM

यूपी: अध्यापकों के लिए भी 30 जून तक बंद हो जाएंगे प्रदेश के स्कूल? सांसद और विधायकों ने सीएम को लिखा पत्र

Mon, 16 Jun 2025 08:30 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 16 Jun 2025 08:30 AM IST
सार

UP school holidays: यूपी के प्राथमिक स्कूल अध्यापकों और कर्मचारियों के लिए कल से खुल रहे हैं। मौसम को देखते हुए स्कूलों को पूरी तरह से 30 जून तक बंद करने की मांग की जा रही है। 

विज्ञापन
UP: Will the state's schools be closed for teachers also till June 30? MPs and MLAs wrote a letter to the CM
शासन के द्वारा बच्चों के लिए स्कूल 30 जून तक बंद किए जा चुके हैं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में परिषदीय विद्यालय 21 मई से चल रही गर्मी की छुट्टियों के बाद सोमवार 16 जून से खुल जाएंगे। बेसिक शिक्षा परिषद ने बच्चों के लिए तो स्कूल में 30 तक छुट्टी कर दी है। किंतु शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को स्कूल आना होगा।

विज्ञापन


प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए कई जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इनको भी राहत देने की मांग की है। कौशाम्बी से सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज, एमएलसी आशुतोष सिन्हा, अरुण पाठक, डॉ. बाबूलाल तिवारी आदि ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए भी विद्यालय 30 जून तक बंद करने की मांग की है।
विज्ञापन


इन्होंने कहा है कि इस दौरान आवश्यक काम ऑनलाइन घर से कराए जा सकते हैं। वहीं उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों का शिक्षण सत्र पूर्व की भांति 01 जुलाई से 20 मई तक किये जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने कहा है कि पूर्व में प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों का शिक्षण सत्र बदलकर 01 जुलाई के स्थान पर 01 अप्रैल से कर दिया गया था जो कि पूर्णतः अव्यवहारिक है। इससे शिक्षकों, अभिभावकों तथा बच्चों को व्यवहारिक व भौगोलिक स्थितियों के कारण काफी कठिनाइयां आती हैं।

गर्मी के कारण अभिभावक अपने बच्चों को विद्यालय भेजने में आनाकानी करते हैं। इसका असर नामांकन में भी पड़ता है। ऐसे में पूर्व की भांति प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों का शिक्षण सत्र 01 जुलाई से 20 मई तक किया जाए।

Trending Videos

सोमवार से खुलेंगे परिषदीय स्कूल

 ग्रीष्मावकाश के बाद सोमवार को सभी परिषदीय विद्यालय खुल जाएंगे। शिक्षकों को विद्यालय समय से पहुंचने के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं बच्चे एक जुलाई से स्कूल पहुंचेंगे। तब तक शिक्षकों को नए सत्र की पढ़ाई की तैयारियां कराने के लिए कहा गया है। इसके अलावा विद्यालय से जुड़े जो भी काम अधूरे हैं उनको समय से पूरा कराना होगा। अधिकारियों ने बताया कि विद्यालय का संचालन पहले की तरह से सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। लखनऊ के बीएसए राम प्रवेश ने कहा कि शहर के सभी 1618 परिषदीय विद्यालयों को समय से खोलने के आदेश जारी किए गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारियों को निरीक्षण करने के लिए कहा गया है।

अभिभावक कराएं नामांकन
बच्चों की नामांकन प्रक्रिया भी शुरू करने के निर्देश शिक्षकों को दिए गए हैं। बीएसए ने बताया कि जिन विद्यालयों में नामांकन संख्या शून्य है, उनकी समीक्षा की जा रही है। अभिभावक बच्चों का प्रवेश दिलाने के लिए स्कूल जा सकते हैं। स्कूल न खुला मिले तो विभाग को सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed