फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP will recruit 1262 junior assistants

UP News : यूपी में 1262 कनिष्ठ सहायकों की होगी भर्ती, 21 नवंबर से कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Sat, 22 Oct 2022 01:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 22 Oct 2022 01:47 AM IST
सार

उप्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में 1148 और उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन विभाग में 114 पदों सहित कुल 1262 पदों पर कनिष्ठ सहायक की भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन
UP will recruit 1262 junior assistants
demo pic... - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उप्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में 1148 और उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन विभाग में 114 पदों सहित कुल 1262 पदों पर कनिष्ठ सहायक की भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 नवंबर से 14 दिसंबर तक किए जा सकेंगे। अभ्यर्थी 21 दिसंबर तक शुल्क समायोजन और आवेदन पत्र में संशोधन कर सकेंगे। 

विज्ञापन


आयोग के सचिव ने बताया कि कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा के लिए वे ही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जिन्हें र्पीईटी 2021 में आयोग की ओर से स्कोर कार्ड जारी किया गया है। पीईटी-2021 में वास्तविक स्कोर या सामान्य स्कोर में शून्य या उससे कम नकारात्मक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयन का आधार सिर्फ लिखित परीक्षा है।
विज्ञापन


कनिष्ठ सहायक भर्ती में अनारक्षित श्रेणी के 460, अनुसूचित जाति के 242, अनुसूचित जनजाति के 23, अन्य पिछड़ा वर्ग के 309, आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के लिए 114 सहित कुल 1148 पदों पर भर्ती होगी। इसी तरह उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन विभाग में कनिष्ठ सहायक भर्ती में अनारक्षित वर्ग के 55, एससी के 15, एसटी के 4, ओबीसी के 29 और ईडब्ल्यूएस के 11 सहित 114 पदों पर भर्ती होगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी दोनों में से किसी एक विभाग के लिए ही आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये होगी योग्यता
माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा या इसके समकक्ष कोई परीक्षा उत्तीर्ण की हो। हिंदी में 25 और अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट की न्यूनतम गति से टंकण आवश्यक है। 65 अंक की लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा में 130 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें हिंदी ज्ञान और लेखन योग्यता के 60, सामान्य बुद्धि परीक्षण के 30 और सामान्य जानकारी के 40 प्रश्न होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed