फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP will make a record of planting 25 crore trees in Uttar Pradesh.

Plantation: यूपी कल बनाएगा 25 करोड़ पौधे रोपने का रिकॉर्ड, मुख्यमंत्री योगी चित्रकूट में करेंगे पौधरोपण

Mon, 04 Jul 2022 03:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 04 Jul 2022 03:06 PM IST
सार

वन महोत्सव के पहले दिन उत्तर प्रदेश में 25 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। महोत्सव के लिए प्रदेश के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों सहित अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
UP will make a record of planting 25 crore trees in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मिशन 35 करोड़ के तहत इस साल वन महोत्सव के पहले दिन पांच जुलाई को 25 करोड़ पौधरोपण का रिकॉर्ड बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्रकूट में, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल लखनऊ के कुकरैल में और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक अयोध्या व प्रयागराज में पौधरोपण करेंगे।

विज्ञापन


वन महोत्सव कार्यक्रम को जनांदोलन बनाने के लिए हर मंडल में प्रदेश सरकार का कोई न कोई मंत्री मौजूद रहेगा। साथ ही सांसदों को भी जिला आवंटित कर इसके दायरे को और बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन


सांसद, विधायक, महापौर, नगर निकायों के अध्यक्ष, पार्षद, जिला एवं क्षेत्र पंचायत के अध्यक्ष, पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों के अलावा सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थाएं, सिविल सोसायटी, एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र, युवक मंगल दल, रोटरी, लायंस व ईको क्लब, अन्य संगठन और किसान उत्पादक संगठनों से जुड़े लोगों के साथ पर्यावरण सेनानियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग के अपर प्रमुख सचिव मनोज कुमार के अनुसार हमारी तैयारियां पूरी हैं। 35 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष 46.49 करोड़ पौधे पौधशालाओं में उपलब्ध हैं। इनमें से 40.47 करोड़ तो सिर्फ  वन विभाग की पौधशालाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed