फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Will get a chance to buy vacant plots for housing development

यूपी: आवास विकास के खाली भूखंडों को खरीदने का मिलेगा मौका, जानिए कैसे करें ऑनलाइन आवेदन और पंजीकरण

Sun, 17 Sep 2023 06:55 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 17 Sep 2023 06:55 PM IST
सार

यह भूखंड लखनऊ समेत प्रदेश भर के शहरों में खाली पड़े हैं। इनमें 500 वर्ग मीटर से कम क्षेत्रफल के भूखंडों का पंजीयन 19 सितंबर से 16 अक्टूबर तक एवं 500 वर्ग मीटर से बड़े क्षेत्रफल के भूखंडों का पंजीकरण 20 से 26 सितंबर तक होगा। 

विज्ञापन
UP: Will get a chance to buy vacant plots for housing development
आवास-विकास भूखंड, सांकेतिक चित्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने भी एलडीए की तर्ज पर खाली पड़े ग्रुप हाउसिंग, संस्थागत, व्यावसायिक भूखंडों को ऑनलाइन बेचने की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भूखंड लखनऊ समेत प्रदेश भर के शहरों में खाली पड़े हैं। इनमें 500 वर्ग मीटर से कम क्षेत्रफल के भूखंडों का पंजीयन 19 सितंबर से 16 अक्टूबर तक एवं 500 वर्ग मीटर से बड़े क्षेत्रफल के भूखंडों का पंजीकरण 20 से 26 सितंबर तक होगा। जबकि शैक्षिक संस्थाओं के भूखंडों का पंजीकरण 20 सितंबर से 20 अक्टूबर तक होगा।

विज्ञापन


ग्रुप हाउसिंग, संस्थागत, व्यावसायिक भूखंडों की ऑनलाइन नीलामी की तारीख भी अलग-अलग तय की गई है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक लखनऊ के अवध विहार योजना में 6 ग्रुप हाउसिंग भूखंड, 5 व्यावसायिक भूखंड, वृंदावन योजना में 13 ग्रुप हाउसिंग, 16 व्यावसायिक एवं 4 आम्रपाली योजना में व्यावसायिक भूखंड बिकने के लिए हैं। हालांकि, शैक्षिक संस्थाओं के 21 भूखंड में 4 बसुंधरा योजना गाजियाबाद, 15 शाकुंम्भरी योजना सहारनपुर, 2 भूखंड कानपुर योजना के शामिल हैं। आवास विकास के भूखंडों पर नर्सिंग होम, हेल्थ सेंटर, पेट्रोल पंप, होटल का निर्माण कर सकते हैं। लखनऊ के बाद व्यावसायिक भूखंड 13 गाजियाबाद में मंडोला योजना रिक्त हैं। इस योजना के नियम और शर्तें यहां (www.upavp.in) देखी जा सकती हैं। 
विज्ञापन


जानिए पंजीकरण एवं ऑनलाइन नीलामी की तारीखें

- 500 वर्ग मीटर से अधिक आकार का पंजीकरण 20 से 26 सितंबर तक, नीलामी 27 सितंबर
- 500 वर्ग मीटर से कम साइज का पंजीकरण 19 सितंबर से 16 अक्टूबर तक, नीलामी 17 अक्टूबर
- शैक्षिक संस्थाओं के भूखंडों का 20 सितंबर से 20 अक्टूबर तक पंजीकरण, 21 नवंबर को नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed