Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Why did Salman travel in Dhananjay Singh's bulletproof Land Cruiser? The convoy also had Baahubali securit

यूपी: आखिर धनंजय सिंह की बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर से ही क्यों घूमे सलमान, काफिले में भी रही बाहुबली की सुरक्षा

Sun, 29 Nov 2026 08:57 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 29 Nov 2026 08:57 AM IST
सार

Salman Khan Lucknow visit: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जब बीते दिनों लखनऊ आए तो वह पूर्वांचल के एक बाहुबली नेता धनंजय सिंह की ही कार में घूमे। 

विज्ञापन
UP: Why did Salman travel in Dhananjay Singh's bulletproof Land Cruiser? The convoy also had Baahubali securit
सलमान का लखनऊ दौरा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का लखनऊ दौरा कई वजहों से चर्चा में रहा, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां पूर्वांचल के एक बाहुबली नेता व पूर्व सांसद धनंजय सिंह की बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर ने बटोरीं। सलमान के स्वागत के लिए बाहुबली की ओर से पूरा काफिला भेजा गया था। सलमान इसी बुलेटप्रूफ एसयूवी में शहर में घूमे, जिसमें धनंजय सिंह खुद चलते हैं। 

विज्ञापन


काफिले में उनके करीबी और सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे। इस घटनाक्रम के बाद सवाल उठने लगे कि क्या सलमान को यूपी पुलिस की सुरक्षा पर भरोसा नहीं था, जो बाहुबली का सुरक्षा घेरा उनके साथ रहा? हालांकि, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा मानकों के तहत सलमान को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई थी।
विज्ञापन


सलमान शुक्रवार को अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के साथ अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे थे। उन्होंने एक कार्यक्रम में भी शिरकत की। उनके आने की खबर फैलते ही एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक हजारों समर्थक जुट गए। एयरपोर्ट पर बाहुबली की गाड़ियों का काफिला उनके स्वागत के लिए मौजूद था। सलमान के बुलेटप्रूफ एसयूवी में घूमने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहुबली और सुपरस्टार का कनेक्शन...
कुछ समय पहले उत्तराखंड के एक विधायक ने लखनऊ में पार्टी आयोजित की थी। इसमें धनंजय सिंह शामिल हुए थे। इसी पार्टी में सलमान के बॉडीगार्ड शेरा भी शामिल हुए थे। चर्चा है कि इसी आयोजन में शेरा ने बाहुबली को सलमान के लखनऊ आने की जानकारी दी थी। बाद में शेरा लखनऊ पहुंचे और धनंजय के घर रुके। उन्होंने सलमान की सुरक्षा का हवाला देते हुए बुलेटप्रूफ गाड़ी की जरूरत बताई। इसके बाद धनंजय की लैंड क्रूजर और काफिला सलमान के लिए उपलब्ध कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed