Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: What is the significance of making Chandrashekhar the chief ministerial face?

यूपी: आखिर क्या हैं चंद्रशेखर को सीएम चेहरा बनाने के मायने? मुस्लिम वोटों पर भी बड़ी सेंध लगाने की तैयारी

Thu, 12 Nov 2026 07:24 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 12 Nov 2026 07:24 PM IST
सार

ओवैसी ने कहा कि यह गठबंधन भाजपा को प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने से रोकने के लिए बनाया गया है। उन्हें पूरा भरोसा है कि मोर्चा प्रदेश की राजनीति में मजबूत विकल्प बनेगा। 

 

विज्ञापन
UP: What is the significance of making Chandrashekhar the chief ministerial face?
आखिर रावण को क्यों बनाया गया सीएम का चेहरा? - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने बृहस्पतिवार को नए राजनीतिक गठबंधन का एलान कर दिया। लखनऊ में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में एआईएमआईएम अध्यक्ष ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर ने अपने गठबंधन को सामाजिक परिवर्तन मोर्चा नाम दिया। ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया। दोनों नेताओं ने प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया।
विज्ञापन


ओवैसी ने कहा कि यह गठबंधन भाजपा को प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने से रोकने के लिए बनाया गया है। उन्हें पूरा भरोसा है कि मोर्चा प्रदेश की राजनीति में मजबूत विकल्प बनेगा। दोनों दल मिलकर गठबंधन को सफल बनाने के लिए काम करेंगे। ओवैसी सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 90 फीसदी अल्पसंख्यकों का वोट हासिल करने के बाद भी वह भाजपा को नहीं हरा पा रहे हैं। ओवैसी ने कहा कि अब्दुल को अब बराबर का दर्जा मिलेगा।
विज्ञापन


राजनीतिक दलों ने वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया
ओवैसी ने कहा कि प्रदेश में पिछड़े, दलित, शोषित और वंचित वर्गों को लंबे समय से राजनीतिक दलों ने केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। चुनाव के समय इन वर्गों से वादे किए जाते हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता। सामाजिक परिवर्तन मोर्चा इन वर्गों की राजनीतिक भागीदारी और अधिकारों की लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने शिक्षा की बदहाल स्थिति, युवाओं की बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को भी प्रमुख मुद्दा बताया। ओवैसी ने कहा कि प्रदेश की राजनीति अब भविष्य की जरूरतों के हिसाब से होनी चाहिए। पुराने राजनीतिक तौर-तरीकों से जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। उनका गठबंधन शिक्षा, रोजगार और किसानों के सवालों को लेकर जनता के बीच जाएगा। उन्होंने कहा कि मोर्चा किसी एक जाति या समुदाय का मंच नहीं होगा, बल्कि सभी कमजोर और वंचित वर्गों के हितों की आवाज बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

चंद्रशेखर बोले...यह तीसरा नहीं, पहला मोर्चा

चंद्रशेखर आजाद ने गठबंधन को तीसरा मोर्चा कहे जाने पर कहा कि यह तीसरा नहीं, बल्कि पहला मोर्चा है। उन्होंने कहा कि तस्वीर में दिखाई दे रहे सामाजिक परिवर्तन मोर्चे में अभी दो दल हैं। जैसे-जैसे कमजोर, पीड़ित और वंचित समाज के लोग इससे जुड़ते जाएंगे, यह और मजबूत होता जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से राजनीतिक दल बहुजन समाज के साथ खड़े होने का दावा करते रहे हैं। चुनाव के समय गरीबी दूर करने, अधिकार देने और सामाजिक न्याय का वादा किया जाता है, लेकिन इन वर्गों की स्थिति में बदलाव नहीं आया। वह आज भी वहीं पर खड़े हैं जबकि दलों के नेता, सांसद, विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री बनते रहते हैं।

आवाज उठाने पर हो रही कार्रवाई
चंद्रशेखर ने कहा कि बहुजन समाज साढ़े नौ साल से सुरक्षित नहीं है। जब भी कोई अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाता है तो उस पर कार्रवाई की जाती है। मैंने भी जब आवाज उठाई थी तो मुझे जेल में डाला गया। मुझ पर एनएसए लगाया गया। कमजोर वर्गों के लोग लंबे समय से अपमान सहते आए हैं, लेकिन अब वे इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अब वंचित समाज अपने वोट की ताकत से अपनी समस्याओं का समाधान करेगा। चंद्रशेखर ने प्रदेश के अलग-अलग शहरों में दलितों के खिलाफ हुई घटनाओं का भी जिक्र किया।

सपा-कांग्रेस को भी दिया न्योता
चंद्रशेखर आजाद ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लिए भी मोर्चे के दरवाजे खुले रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए बड़ा गठबंधन होना चाहिए। जो भी दल भाजपा को रोकने के लिए साथ आना चाहता है, उसका स्वागत है। उन्होंने सपा और कांग्रेस को भी सामाजिक परिवर्तन मोर्चे में शामिल होने का न्योता दिया। चंद्रशेखर ने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए विपक्षी दलों को एकजुट होना चाहिए, लेकिन कुछ नेताओं के अहंकार के कारण ऐसा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका मोर्चा सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई को आगे बढ़ाएगा।

26 नवंबर को जनसभा
ओवैसी ने 26 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा में लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह सभा प्रदेश में सामाजिक परिवर्तन के आंदोलन की शुरुआत होगी। दोनों नेताओं ने जनता से चंद्रशेखर आजाद के साथ मिलकर बेहतर भविष्य बनाने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed