{"_id":"656c86b3fa2d6cd84e04df05","slug":"up-weather-weather-changed-in-western-up-now-turn-of-east-chances-of-rain-in-central-up-including-lucknow-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather Update : पश्चिमी यूपी में मौसम बदला, अब पूरब की बारी, लखनऊ समेत मध्य यूपी में बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather Update : पश्चिमी यूपी में मौसम बदला, अब पूरब की बारी, लखनऊ समेत मध्य यूपी में बारिश के आसार
Sun, 03 Dec 2023 07:16 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 03 Dec 2023 07:16 PM IST
सार
पश्चिमी विक्षोभ के कारण चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और आसपास बना हुआ है। इन हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास है, इस कारण मौसम में बदलाव शुरू हो गए हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम का असर नजर आ रहा है।
विज्ञापन
लखनऊ में मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ के कारण चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और आसपास बना हुआ है। इन हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास है, इस कारण मौसम में बदलाव शुरू हो गए हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम का असर नजर आ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्रदेश के पूर्वी इलाके में भी मौसम बदलने के आसार हैं।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। ये हाल सात दिसंबर तक बना रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
जाते-जाते यूपी को करेगा प्रभावित मिचांग तूफान
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, छह और सात दिसंबर के करीब मिचांग की वापसी होगी, इसके कारण दक्षिण पूर्वी यूपी, खासकर छत्तीसगढ़ व झारखंड से लगे इलाक में इसका असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन