{"_id":"6594f6e7f8639ff2750cdced","slug":"up-weather-update-state-drenched-by-rain-in-winter-meteorological-department-alerts-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather Update : सर्दियों में बारिश से भीगा प्रदेश, कोहरे और गलन बढ़ने को लेकर मौसम विभाग ने किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather Update : सर्दियों में बारिश से भीगा प्रदेश, कोहरे और गलन बढ़ने को लेकर मौसम विभाग ने किया अलर्ट
Wed, 03 Jan 2024 11:26 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:26 AM IST
सार
प्रदेश में गलन और कोहरा बरकरार है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर बुंदेलखंड व विंध्य क्षेत्र में दिखने लगा है। बुधवार को अधिकतर जगह बारिश हुई। दक्षिण उत्तर प्रदेश के कुछ इलाके दो-तीन दिन तक हल्की बारिश से प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
लखनऊ में बुधवार को हुई झमाझम बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश की राजधानी समेत प्रदेश के कई इलाकों में बरसात शुरू हो चुकी है। पहले ही ठंडी हवा और कोहरे के बीच बढ़ती गलन से लोग परेशान थे, अब बारिश देख लोग ठंड बढ़ने का अंदेशा जता रहे। मौसम विभाग का कहना है कि बुंदेलखंड व विंध्य क्षेत्र में बरसात के आसार तो दिखाई दे रहे थे, पर अचानक से विकसित हुए सिस्टम ने लखनऊ समेत आसपास बरसात करा दी। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग आगामी सात जनवरी तक कहीं-कहीं बूंदाबांदी व हल्की बारिश के आसार जता रहा है।
विज्ञापन
कोहरे का अलर्ट इन जिलों में
वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर में घना कोहरा होने की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
कोल्ड डे के आसार इन इलाकों में
गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, झांसी व आसपास।
विज्ञापन