फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Update state boiling in intense heat Heat wave alert issued in 11 districts

UP Weather: भीषण गर्मी में उबल रहा प्रदेश... 11 जिलों में लू का अलर्ट जारी; जानें अपने जिले का हाल

Thu, 12 Jun 2025 07:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 12 Jun 2025 07:08 PM IST
सार

UP Weather Update: यूपी में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। 11 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पूर्वांचल में शुक्रवार से मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान हैं। पूर्वी- दक्षिणी यूपी और तराई के 35 जिलों में गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
UP Weather Update state boiling in intense heat Heat wave alert issued in 11 districts
भीषण गर्मी। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में गर्म हवा के थपेड़ों के साथ भीषण गर्मी का कहर जारी है। बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के कई जिले बीते कई दिनों से लू की चपेट में हैं। बृहस्पतिवार को झांसी, आगरा आदि शहरों में पारा 45 डिग्री के आसपास रहा। वहीं प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, सुल्तानपुर में भी तपिश और गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे।

विज्ञापन


शुक्रवार के लिए मौसम विभाग ने बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा समेत 11 जिलों में लू चलने ऑरेंज अलर्ट और अन्य 14 जिलों में लू के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में रातें भी सामान्य से ज्यादा गर्म रहेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी यूपी में 14 जून तक इस प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़ों से राहत की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में 14 जून तक हीट वेव की परिस्थितियां है। इसके बाद 15 जून से पश्चिम व पूरब दोनों संभागों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी से राहत मिलने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां है लू के लिए ऑरेंज अलर्ट

गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी व आसपास के इलाकों में लू के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यहां है लू के लिए येलो अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर व आसपास के इलाकों में लू के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मेघगर्जन, वज्रपात व तेज हवाएं चलने की संभावना

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में मेघगर्जन, वज्रपात व तेज हवाएं चलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed