{"_id":"6499ac0020df65dc54082073","slug":"up-weather-update-sporadic-rain-in-most-areas-for-three-days-from-today-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather Update : आज से तीन दिन ज्यादातर इलाकों में छिटपुट बारिश, 29 के बाद फिर झमाझम बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather Update : आज से तीन दिन ज्यादातर इलाकों में छिटपुट बारिश, 29 के बाद फिर झमाझम बारिश के आसार
Tue, 27 Jun 2023 12:00 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:00 AM IST
सार
सोमवार को कानपुर शहर में 1.2, उरई में 20..3, शाहजहांपुर में 5, नजीबाबाद में 10..2, मुजफ्फरनगर में 11..6, मेरठ में 1 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। इसके अलावा ज्यादतर जगहों पर कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उड़ीसा में बने कम दबाव के चलते उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मानसून की सक्रियता धीमी पड़ गई है। इस वक्त मध्य प्रदेश से सटे इलाकों में बरसात की गुंजाइश बनी हुई है। कहीं छिटपुट तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। अगले तीन दिन तक यही स्थिति बने रहने के आसार हैं। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 29 की रात से फिर झमाझम के आसार हैं।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के मुताबिक, ज्यादातर इलाकों में पारे में वृद्धि की रफ्तार थमी हुई है। जो भी बदलाव हो रहे हैं मामूली हैं। वहीं नमी के कारण उमस बनी हुई है। सोमवार को कानपुर शहर में 1.2, उरई में 20..3, शाहजहांपुर में 5, नजीबाबाद में 10..2, मुजफ्फरनगर में 11..6, मेरठ में 1 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। इसके अलावा ज्यादतर जगहों पर कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन