{"_id":"659b62afd950ebfc3000bdf8","slug":"up-weather-today-rain-chances-of-rain-in-bundelkhand-and-western-up-from-tonight-2024-01-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather: आज रात से बुंदेलखंड और पश्चिमी UP में बारिश के आसार, घने कोहरे का भी अलर्ट; अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: आज रात से बुंदेलखंड और पश्चिमी UP में बारिश के आसार, घने कोहरे का भी अलर्ट; अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम
Mon, 08 Jan 2024 08:19 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 08 Jan 2024 08:19 AM IST
सार
UP Weather Today: बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज रात से बारिश के आसार हैं। कल तक लखनऊ में भी मौसम में परिवर्तन होगा। वहीं घने कोहरे की चेतावनी बरकरार है। यूपी के कई जिलों में कोहरे को लेकर लोगों को अलर्ट रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में रविवार को दिन का तापमान चढ़ा, लेकिन रात के पारे में गिरावट दर्ज की गई है। कई क्षेत्र तो ऐसे हैं, जहां पारा में पांच डिग्री के आसपास की गिरावट दर्ज की गई है। गलन और कोहरे से लोग अभी भी परेशान हैं।
इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार रात से बुंदेलखंड व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश के आसार जताए हैं। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, आठ जनवरी की रात से प्रदेश के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है, नौ जनवरी को लखनऊ समेत मध्य उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश के आसार दिख रहे हैं।
उरई में 5 डिग्री गिरा न्यूनतम पारा
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, उरई में न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। यहां पर रविवार के 10.2 डिग्री की अपेक्षा तापमान 5.6 डिग्री दर्ज हुआ। बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा और अलीगढ़ में पारा 10 से नीचे रहा।
विज्ञापन
दिन को कई इलाकों में धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस की और पारा 20 डिग्री से ऊपर तक पहुंचा। कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, चुर्क, बहराइच, प्रयागराज, लखनऊ, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुर्सतगंज, हमीरपुर में पारा 21 से 22 के बीच रहा।

घना कोहरा जारी
रविवार को आगरा, गोरखपुर में कोहरा इतना घना था कि दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। जबकि बरेली में 40, कुशीनगर में 50, बहराइच और बिजनौर में 100 मीटर तक दृश्यता दर्ज हुई। लखनऊ में 400 मीटर रही दृश्यता। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अभी कोहरा रहेगा और कहीं-कहीं बढ़ेगा भी।

कोहरे को लेकर अलर्ट रहने की हिदायत
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली में अत्यधिक घना कोहरा हो सकता है। जबकि बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, अमरोहा, औरैया, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास कोहरे को लेकर लोगों को अलर्ट रहने की हिदायत दी गई है।