{"_id":"650c7cbd148957fbf40ad617","slug":"up-weather-there-may-be-heavy-rain-in-many-districts-of-the-state-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी का मौसम: प्रदेश के कई जिलों में हो सकती है भारी बारिश, जानिए कब तक बना रहेगा ऐसा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी का मौसम: प्रदेश के कई जिलों में हो सकती है भारी बारिश, जानिए कब तक बना रहेगा ऐसा मौसम
Thu, 21 Sep 2023 10:56 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:56 PM IST
सार
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है, कुछ इलाकों में भारी बरसात भी हो सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
लखनऊ में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी का मौसम अभी अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग तरह का व्यवहार कर रहा है। कहीं पर उमस लोगों को परेशान कर रही है तो कहीं भारी बारिश में परे में गिरावट आ गई है।
विज्ञापन
मौसमी उठापटक के बीच निम्न दबाव के क्षेत्र का असर प्रदेश के कई हिस्सों में दिख सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है, कुछ इलाकों में भारी बरसात भी हो सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, कासगंज, आगरा, फिरोजाबाद, संभल, बदायूं व आसपास इलाकों में शुक्रवार की सुबह तक भारी बरसात भी हो सकती है। बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, व आसपास भी भारी बरसात के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आने वाली पुरवा हवाओं का प्रभाव बढ़ा है, इसका असर दिख रहा है।
विज्ञापन