फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP weather: The state is in the grip of heat wave, Varanasi was the hottest, there may be drizzle in these are

यूपी का मौसम: लू की चपेट में आया प्रदेश, वाराणसी रहा सबसे गर्म, इन इलाकों में आज हो सकती है बूंदाबादी

Sun, 21 Apr 2024 12:14 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 21 Apr 2024 12:14 AM IST
सार

UP weather: अप्रैल के तीसरे हफ्ते में ही यूपी लू की चपेट में आ गया। प्रदेश के एक नहीं कई शहरों का तापमान 40 के ऊपर चला गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भविष्यवाणी की है।  

विज्ञापन
UP weather: The state is in the grip of heat wave, Varanasi was the hottest, there may be drizzle in these are
दिन में धूप लोगों को परेशान करती रही।

विस्तार

अप्रैल के तीसरे सप्ताह से ही प्रदेश में लू का दौर शुरू हो चुका है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने शनिवार को बहराइच में लू चलने की पुष्टि की है। बहराइच में दिन का तापमान 42.4 रहा, जो कि सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में वाराणसी सर्वाधिक गर्म रहा। यहां तापमान 43.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं प्रयागराज में भी पारा 43.2 डिग्री रहा। इन दोनों इलाकों में रातें भी 25.4 डिग्री तापमान के साथ गर्म रहीं। प्रदेश के कई ऐसे शहर रहे जहां तापमान चालीस के आंकड़े को छूता हुआ दिखा। इन सभी जगहों पर गर्म हवा के थपेड़े लोगों को परेशान करते रहे। 

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र मुताबिक, बाराबंकी, कानपुर, गोरखपुर, चुर्क, फतेहपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज फतेहगढ़, झांसी, उरई, हमीरपुर, आगरा और बुलंदशहर में पारा 40-42 डिग्री से अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री से 28.9 डिग्री के बीच रहा। 
विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, रविवार से लू में कुछ दिन राहत रहेगी, लेकिन गर्म हवा के थपेड़े अभी झेलने होंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। कई जगहों पर हल्की आंधी चल सकती है। साथ ही धूल भरी हवाओं की भी संभावना प्रकट की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed