फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP weather: The entire state is in the grip of heat wave, Kanpur is the hottest with 46.9 degrees, red alert d

यूपी का मौसम: पूरा प्रदेश लू की चपेट में, 46.9 डिग्री के साथ कानपुर सबसे गर्म, इन जिलों के लिए रेड अलर्ट घोषित

Sun, 19 May 2024 01:25 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 19 May 2024 01:25 AM IST
सार

UP Weather: पूरा प्रदेश गर्मी और लू की चपेट में है। शनिवार को आसमान से आग बरसी। पूरे प्रदेश में कानपुर सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां का तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 

विज्ञापन
UP weather: The entire state is in the grip of heat wave, Kanpur is the hottest with 46.9 degrees, red alert d
पूरा प्रदेश में कानपुर रहा सबसे अधिक गर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में गर्मी के तेवर और तल्ख हो गए हैं। शनिवार की तपिश और ज्यादा थी। कानपुर 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं एक दिन पहले सबसे गर्म रहे आगरा के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की कमी आई। मौसम विभाग एक डिग्री से कम की कमी को राहत नहीं मानता। प्रयागराज, हमीरपुर, इटावा जैसे इलाकों में दिन का तापमान 45 से अधिक रहा। प्रयागराज में तो रात के तापमान ने रिकॉर्ड बनाया। यहां पर न्यूनतम पारा 31डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक इससे पहले 2018 और 2019 में प्रयागराज की रात इतनी गर्म हुई थी।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क है। गर्म हवा की रफ्तार 25 से 35 किमी प्रति घंटा है और आगे भी ऐसा ही रहने के आसार हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक गर्म कानपुर रहा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगरा सबसे गर्म रहा।
विज्ञापन


लू ने इन इलाकों को किया प्रभावित
हरदोई, कानपुर, गोरखपुर, बहराइच, प्रयागराज, रायबरेली, झांसी, हमीरपुर, आगरा, अलीगढ़

इन इलाकों के लिए लू को लेकर अलर्ट जारी
रेड अलर्टः बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, आगरा, फिरोजाबाद और आसपास। इन इलाकों में तीव्र उष्ण लहर चलने की चेतावनी दी गई है।

आरेंज अलर्टः हापुड़, बुलंदशहर, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास तीव्र उष्ण लहर के आसार जताए गए हैं। इसके अलावा फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर और आसपास लू के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


येलो अलर्टः शामली, मेरठ, कासगंज, एटा, शाहजहांपुर, बदायूं, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, गाजीपुर, बलिया, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, बाराबंकी और आसपास।

गर्म रात की चेतावनी
लखीमपुर खीरी, फरुखाबाद व आसपास के इलाकों में गर्म रात होने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed