फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather News Heat will show its ferocity for next five days signs of rise in temperature by five degrees

UP Weather News: अगले पांच दिन गर्मी दिखाएगी तेवर, तापमान में पांच डिग्री तक उछाल के संकेत; फिर पड़ेंगी फुहारें

Thu, 05 Jun 2025 03:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Jun 2025 03:55 PM IST
सार

UP Weather News: यूपी में अगले पांच दिन गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक उछाल आने के संकेत हैं। इसके बाद मानसून की दस्तक से फिर फुहारें पड़ेंगी। तब गर्मी से राहत मिल सकेगी।

विज्ञापन
UP Weather News Heat will show its ferocity for next five days signs of rise in temperature by five degrees
भीषण गर्मी के बीच खुद को पानी से तर करता रिक्शावाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में जारी राहत भरे सुहाने मौसम में अगले कुछ दिनों के लिए बदलाव की आहट है। पछुआ हवाओं के जोर से प्रदेश में अगले पांच दिनों के लिए गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। इसके बाद हवा का रुख पूर्वा होगा और पूर्वांचल से शुरू होकर प्रदेश में दोबारा बूंदाबांदी का दौर देखने को मिलेगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को तराई और कुछ पश्चिमी हिस्सों में तेज हवाओं संग छिटपुट बूंदाबांदी के बाद शुक्रवार से अगले पांच दिनों तक तापमान में क्रमशः बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 

विज्ञापन

इन जिलों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना

बृहस्पतिवार को सुबह प्रदेश के हरदोई, शाहजहांपुर सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बांदा, चित्रकूट, सोनभद्र, बलिया, रायबरेली, अमेठी आदि इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश के दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलीं। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से शुक्रवार सुबह के दौरान प्रदेश के तराई हिस्सों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- अयोध्या: राम मंदिर में हुई भव्य राम दरबार की स्थापना, सीएम योगी ने किया देव विग्रहों का अभिषेक; पहनाए गए आभूषण

तापमान में पांच से छह डिग्री तक बढ़ोतरी के संकेत

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार से प्रदेश में बूंदाबांदी के मद्धिम होते ही तापमान और गर्मी का बढ़ना शुरू होगा। इसके बाद गर्म और शुष्क पछुआ हवाओं के असर से अगले पांच दिनों में प्रदेश के तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी के संकेत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed