फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather News Early morning fog and rain in Lucknow and Awadh region likely due to western disturbance

UP Weather: राजधानी समेत अवध क्षेत्र में सुबह-सुबह कोहरे की बारिश, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश के आसार

Sun, 18 Jan 2026 08:47 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Jan 2026 08:47 AM IST
सार

राजधानी समेत अवध क्षेत्र में सुबह-सुबह कोहरे की बारिश हुई। घने कोहरे के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। वहीं, दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी यूपी में 22 जनवरी से बारिश की संभावना है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...

विज्ञापन
UP Weather News Early morning fog and rain in Lucknow and Awadh region likely due to western disturbance
राजधानी लखनऊ के लोहिया पथ में घना कोहरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में रविवार को मौनी अमावस्या के दिन सुबह सुबह कोहरे की बारिश रही। दृश्यता लगभग शून्य रही। सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। घने कोहरे से तापमान में गिरावट रही। ठंड ने लोगों को कंपाया। 20 जनवरी से कोहरे में कमी आने का पूर्वानुमान है।   

विज्ञापन

        
बतातें चलें कि प्रदेश में मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। इससे पहले शनिवार की सुबह भी ज्यादातर क्षेत्रों में घने कोहरे का असर रहा। लेकिन, धूप निकलने के साथ ही मौसम खुशगवार होता गया। शाम से एक बार फिर ठंड का असर बढ़ने लगा। 

विज्ञापन

22 जनवरी से बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को सुबह घने कोहरे का अलर्ट रहा, जो दिखाई भी दिया। साथ ही न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के भी आसार हैं। दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी यूपी में 22 जनवरी से बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। 

20 जनवरी से कोहरे के असर में कमी के आसार हैं। शनिवार को बाराबंकी सबसे ठंडा जिला रहा जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरे नंबर पर हरदोई में 3.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। राजधानी लखनऊ में सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री रहा।

विज्ञापन

...शीतलहर समाप्त होती दिखी

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले कुछ दिनों से रात के तापमान में हो रही गिरावट थमने के साथ ही इसमें आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसके परिणामस्वरूप पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से रात में जारी शीतलहर समाप्त होती नजर आई। 

इसी क्रम में 4.4 डिग्री तापमान के साथ इस सीजन में शुक्रवार को लखनऊ की सबसे ठंडी रात रही। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री की संभावित क्रमिक वृद्धि के आसार हैं।

वहीं दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 जनवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वर्षा का दौर शुरू होने की भी संभावना है। इस बारिश के 23 जनवरी को प्रदेश के संलग्न मध्यवर्ती भागों तक पहुंचने की संभावना के दृष्टिगत 20 जनवरी से प्रदेश में पड़ रही ठंड में व्यापक सुधार की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed