फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP weather: Monsoon shifts towards Bundelkhand and West UP, heavy rain alert for these areas

यूपी का मौसम: बुंदेलखंड और पश्चिम यूपी की तरफ खिसका मानसून, इन इलाकों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

Wed, 14 Aug 2024 12:02 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 14 Aug 2024 12:02 AM IST
सार

UP weather: यूपी में मानसून अब अवध और पूर्वांचल से हल्का शिफ्ट होते हुए बुंदेलखंड और पश्चिम की तरफ बढ़ गया है। आने वाले दिनों में उन जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन
UP weather: Monsoon shifts towards Bundelkhand and West UP, heavy rain alert for these areas
झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश हो रही है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अगले कुछ दिन और बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहने वाला है। मौसम विभाग की ओर से बुधवार को बुंदेलखंड के कई इलाकों समेत बांदा, चित्रकूट, आगरा, मथुरा आदि में हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश से प्रदेश के कई इलाकों में बाढ जैसे हालात हैं। मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के मुताबिक बुंदेलखंड व पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों के साथ ही प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्के से मध्यम बारिश के संकेत हैं।मंगलवार को शाहजहांपुर में 19.2 मिमी, झांसी में 47.4 मिमी, वाराणसी में 6 मिमी, सुल्तानपुर में 4.6 मिमी, हरदोई में 4 मिमी और आगरा में 3.4 मिमी बारिश दर्ज हुई।

विज्ञापन


विज्ञापन


गाजीपुर में रहा सबसे कम तापमान
अधिकतम तापमान की बात करें तो मंगलवार को प्रदेश में वाराणसी में सबसे अधिक 36.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं बस्ती में 36 डिग्री और प्रयाग में 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान की बात करें तो गाजीपुर में सबसे कम 23.5 डिग्री सेल्सियस तो कानपुर में 24 डिग्री और चुर्क में 24.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इन इलाकों में है भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने बुधवार के लिए बांदा, चित्रकूट,आगरा, मथुरा, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों भारी बारिश की संभावना जताई है।

कल भी छिटपुट बारिश के आसार
राजधानी में मंगलवार को रुक रुक कर रिमझिम बारिश होती रही। दिन के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी से लोगों को उमस भरी गर्मी का अहसास हुआ। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बुधवार को भी लखनऊ में बूंदाबांदी के आसार हैं। मंगलवार को दिन का तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रात का पारा 0.6 डिग्री की बढ़त के साथ 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed