फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Weather is going to take a turn in the state, chances of rain in many districts from tomorrow, forecast re

यूपी: प्रदेश में करवट लेने जा रहा है मौसम, कल से कई जिलों में बारिश के आसार, जारी हुआ पूर्वानुमान

Sat, 07 Dec 2024 06:46 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 07 Dec 2024 06:46 AM IST
सार

Weather of UP: यूपी में बीते कुछ दिनों से मौसम पूरी तरह से साफ है। पूरे प्रदेश में साफ और चटख धूप निकल रही है। आनेवाले समय में बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
UP: Weather is going to take a turn in the state, chances of rain in many districts from tomorrow, forecast re
बारिश से बदलेगा मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 प्रदेश में पिछले तीन दिनों से चल रही तेज रफ्तार पछुआ, शनिवार से सुस्त पड़ेगी। नए विकसित हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से 8 व 9 दिसंबर को यूपी के तराई व पूर्वांचल के इलाकों में बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पछुआ के सुस्त पड़ने से तराई समेत पूर्वी यूपी में दिन में बदली और रात में मध्यम कोहरे का असर देखने को मिलेगा।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक शुक्रवार को भी प्रदेश में 25 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली। पिछले दो दिनों में प्रदेश के अधिकांश इलाकों के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट देखी गई। इसके असर से सुबह-शाम की हवा में गलन महसूस की गई।
विज्ञापन


शुक्रवार को उरई में सर्वाधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं झांसी में 28.8 डिग्री और हमीरपुर में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो बुलंदशहर में सबसे कम 8 डिग्री, फुरसतगंज में 8.2 डिग्री और नजीबाबाद में 8.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed