{"_id":"6777efed009142cf8208745f","slug":"up-weather-fog-wreaks-havoc-in-up-amid-severe-cold-drizzle-likely-in-many-districts-know-your-district-weather-2025-01-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Weather: यूपी में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का कहर, अभी इतने दिन जारी रहेगा; कई जिलों में बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: यूपी में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का कहर, अभी इतने दिन जारी रहेगा; कई जिलों में बारिश के आसार
Fri, 03 Jan 2025 11:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:20 PM IST
सार
UP Weather Update: यूपी में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का कहर जारी है। अभी दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। कई जिलों में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड लोगों की कंपकंपी छुड़ा रही है। वहीं पूरब से पश्चिम तक छाया हुआ घना कोहरा अभी दो दिन और ऐसे ही बना रहने वाला है। बृहस्पतिवार को प्रदेश के लगभग 40 जिले घने कोहरे की चपेट में रहे।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल रविवार तक, दिन और रात के तापमान में आंशिक बढ़त के बाद सोमवार के बाद ठंड में फिर से इजाफा होगा। इसकी वजह एक और नया विकसित हो रहा पश्चिमी विक्षोभ बताया जा रहा है। तापमान में उतार चढ़ाव के बीच सोमवार को पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों और एनसीआर में बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन
तराई इलाकों में घने कोहरे की संभावना
बृहस्पतिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश और तराई के इलाकों में कड़ाके की ठंड के बीच घना कोहरा देखने को मिला। सुबह के वक्त कई जगहों पर दृश्यता 100 मीटर तक सिमट गई। इस बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार के लिए तराई के इलाकों में घने कोहरे की संभावना जताई है।
विज्ञापन