फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Weather changes in the state, with good sunshine expected on Sunday; a western disturbance will reactivate

UP: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 6 डिग्री तक बढ़ा पारा; फिर से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ..जानिए पूर्वानुमान

Sat, 10 Jan 2026 08:49 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 10 Jan 2026 08:49 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मौसम ने करवट ली है। शनिवार को ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहा और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। 

विज्ञापन
UP: Weather changes in the state, with good sunshine expected on Sunday; a western disturbance will reactivate
लखनऊ में बदले मौसम का लुत्फ लेते लोग।

विस्तार

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते शनिवार को तापमान में 3-6 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। खिली धूप ने ठंड से राहत दी और कोहरे का असर भी कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी इसी तरह का खुशगवार मौसम रहने के आसार हैं। हालांकि सोमवार से एक बार फिर तापमान में कमी के साथ सर्दी दस्तक देगी और अगले कुछ दिनों तक सर्दी का असर बना रहेगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को सुबह तराई क्षेत्र में कहीं-कहीं घना कोहरा रहा तो बाकी जगहों पर भोर में हल्का से मध्यम कोहरा रहा। दिन चढ़ने के साथ ही जल्द ही कोहरे का असर कम हो गया और तेज धूप ने ठंड से काफी राहत दी। 
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की गति और दिशा में हुए परिवर्तन की वजह से प्रदेश में रविवार तक मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही कोहरे के घनत्व में कमी आने व तापमान में बढ़ोतरी से ठंड में कमी आएगी। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने पर सोमवार से एक बार फिर तापमान में कमी आएगी और ठंड का असर शुरू हो जाएगा। ठंड का असर अगले कुछ दिनों तक बरकरार रहेगा लेकिन दिन के समय ठंड से थोड़ी राहत रहेगी। वहीं रात का तापमान गिरने से ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को आगरा, सरसवा, कानपुर और प्रयागराज में कोहरे के चलते दृश्यता शून्य दर्ज की गई तो वहीं अलीगढ़ में दृश्यता 30 मीटर, बहराइच में 20 मीटर दर्ज की गई। रविवार को तराई में कहीं-कहीं घने कोहरे के साथ अन्य स्थानों पर भोर में हल्का से मध्यम कोहरा होने की संभावना है जो दिन चढ़ने के साथ ही छंट जाएगा और दिन में धूप खिली रहेगी।

Trending Videos

सोमवार से शाम से सुबह तक ठंड के बावजूद दिन में राहत

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वायुमंडलीय अस्थिरता बढ़ने से कोहरे की परत सुबह जल्दी छंट गई। इससे पूर्वी तराई के इक्का-दुक्का स्थानों को छोड़कर प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर दिन के तापमान में औसतन 3-6 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। आगामी 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने से ठंड की स्थिति में और सुधार होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने और पुनः उत्तरी-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ने से 12 जनवरी से तापमान में 2-3 डिग्री की की गिरावट आने से शाम से सुबह की ठंड बढ़ने के बावजूद दिन में धूप निकलने से ठंड का प्रभाव कम रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed