फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP weather: Chances of rain in these districts before Dhanteras, cold will increase in the coming days due to

यूपी का मौसम: धनतेरस के पहले इन जिलों में बारिश के आसार, आने वाले दिनों में इस वजह से बढ़ेगी ठंड

Mon, 28 Oct 2024 07:16 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 28 Oct 2024 07:16 AM IST
सार

Rain warning in UP: यूपी में मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है। धनतेरस के आसपास प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। ऐसा दाना चक्रवात की वजह से होगा। 

 

विज्ञापन
UP weather: Chances of rain in these districts before Dhanteras, cold will increase in the coming days due to
दिवाली पर हो सकती है बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 बंगाल की खाड़ी में उठे दाना चक्रवात के असर से रविवार को बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, चुर्क क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चक्रवात के असर से सोमवार को प्रयागराज, वाराणसी मंडल व विंध्य क्षेत्र में बूंदाबांदी की संभावना है। शनिवार से रविवार के बीच बलिया में 6.3 मिमी, गाजीपुर में 1 मिमी और वाराणसी में 0.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि रविवार को बहराइच में सर्वाधिक 34.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन

अक्तूबर बीतने को है, गुलाबी मौसम नदारद

UP weather: Chances of rain in these districts before Dhanteras, cold will increase in the coming days due to
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

 अक्तूबर बीतने को है और गुलाबी मौसम नदारद है। दोपहर में असामान्य रूप से गर्मी हो रही है। सुबह-शाम की हवा में सिहरन तो है, लेकिन दोपहर की उमस भरी गर्मी लोगों को सता रही है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बीते हफ्ते बंगाल की खाड़ी में उठे दाना चक्रवात के असर से राजधानी में भी पुरवइया चल रही है। पुरवइया हवा में मौजूद नमी इस उमस भरी गर्मी की मुख्य वजह है। रविवार को दोपहर की धूप और गर्मी से लोग परेशान रहे। मौसम के उतार-चढ़ाव, दिन में धूप और सुबह-शाम चलने वाली हवा से होने वाली सिहरन लोगों की सेहत पर बुरा असर डाल रही है। बदलते मौसम के प्रति संवेदनशील लोग सर्दी-जुकाम और वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं।

ये है गर्मी की वजह
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दोपहर की धूप, पुरवइया हवा की नमी और बादलों की मौजूदगी की वजह से वातावरण में गर्मी ट्रैप हो जा रही है। इससे वास्तविक तापमान से ज्यादा गर्मी का आभास हो रहा है। साथ ही वातावरण में नमी की मौजूदगी से रात के न्यूनतम तापमान में स्वाभाविक गिरावट नहीं हो पा रही है। अगले तीन-चार दिनों में प्रदेश में पछुआ हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में गिरावट होगी और हवा में गुलाबी ठंडक घुलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed