फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather: Chances of rain in eastern Uttar Pradesh from tomorrow, yellow alert for many districts

UP Weather : आज से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार, वज्रपात की भी चेतावनी, कई जिलों के लिए यलो अलर्ट

Wed, 20 Sep 2023 12:06 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 20 Sep 2023 12:06 AM IST
सार

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, बारिश, गरज और बौछारों का मौसम 25 सितंबर तक रहेगा। 22 को कुछ तेज बारिश हो सकती है, हालांकि इसकी रफ्तार मध्यम ही रहेगी। मंगलवार को भी लखनऊ समेत प्रदेश के कुछ इलाकों में हलकी बरसात हुई।

विज्ञापन
UP Weather: Chances of rain in eastern Uttar Pradesh from tomorrow, yellow alert for many districts
लखनऊ में बारिश - फोटो : amar ujala

विस्तार

पश्चिम बंगाल-ओडिशा तटों से दूर उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेक्ष बन गया है। इसके कारण अगले दो दिनों में इसके उत्तरी ओडिशा और दक्षिणी झारखंड में पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, इसके प्रभाव के चलते बुधवार की शाम से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश व वज्रपात के आसार हैं।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, बारिश, गरज और बौछारों का मौसम 25 सितंबर तक रहेगा। 22 को कुछ तेज बारिश हो सकती है, हालांकि इसकी रफ्तार मध्यम ही रहेगी। मंगलवार को भी लखनऊ समेत प्रदेश के कुछ इलाकों में बरसात हुई। लखनऊ में 14 मिमी से अधिक पानी बरसा, तो चुर्क में 16..8 मिमी और कानपुर नगर में 21..4 मिमी बरसात हुई।
विज्ञापन


इन जिलों में बादल-बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलि/या, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, राजबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में बारिश तो होगी ही, साथ ही वज्रपात को लेकर भी येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ में बरस गया 14 मिमी से अधिक पानी, आज और कल वज्रपात की भी चेतावनी
लखनऊ में कभी धूप और कभी छांव का खेल जारी है। मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम रहा, दोपहर होते ही अचानक से काले घने बादलों ने डेरा डाला और राजधानी में 14.4 मिमी पानी बरसा। तेज बरसात के बाद फिर धूप खिली और शाम होने के साथ ही काले बादल घिर आए और बूंदाबांदी भी हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, कभी-कभी स्थानीय कारणों भी बारिश करवा देते हैं। वहीं बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण बुधवार को वज्रपात और बारिश के आसार हैं, ऐसा मौसम 22 सितंबर तक बने रहने के आसार हैं, इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed