{"_id":"6335515a9231255f06729bc6","slug":"up-vidhansabha-chief-satish-mahana-addressed-media-on-his-six-months-tenure","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी विधानसभा अध्यक्ष का दावा: छह महीने में बदली धारणा, एक बार भी स्थगित नहीं हुई कार्यवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी विधानसभा अध्यक्ष का दावा: छह महीने में बदली धारणा, एक बार भी स्थगित नहीं हुई कार्यवाही
Thu, 29 Sep 2022 04:53 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 29 Sep 2022 04:53 PM IST
सार
यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने गुरुवार को अपने छह महीने के कार्यकाल की उपलब्धियां बताई और सदन की कार्यवाही चलाने में सहयोग करने के लिए नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव का आभार भी जताया।
विज्ञापन
यूपी के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अपने छह महीने के कार्यकाल की उपलब्धियां बताई। उन्होंने कहा कि इन छह महीनों में विधानसभा को लेकर परसेप्शन बदला है। इस बार एक भी बार विधानसभा की कार्यवाही स्थगित नहीं की गई है। प्रश्नकाल में 20-20 प्रश्न लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही ठीक तरह से चलाने में नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव से भी सहयोग मिला। सभी विधायकों का भी सदन संचालन में सहयोग मिला।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने दिए थे टिप्स
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे काम करने के टिप्स दिए थे। उसके अनुसार काम कर नई परम्परा शुरू की। गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र ने भी हमारा अनुसरण किया है। आगे विधानसभा संचालन नियमावली का सरलीकरण किया जाएगा। महिला सदस्यों के सत्र की बुकलेट प्रकाशित कराई जाएगी। उसे सभी विधानसभा और लोकसभा में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़े - Deepotsav: यूपी के मंत्री बोले- अयोध्या के दीपोत्सव में गाय के गोबर से बने एक लाख दीप जलाए जाएंगे
विज्ञापन
ये भी पढ़े - Samajwadi Party: अखिलेश यादव तीसरी बार चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष, बोले- सपा को राष्ट्रीय पार्टी बनाएंगे
उन्होंने बताया कि डॉक्टर, महिला, पहली बार निर्वाचित सदस्य, प्रोफेशनल और वरिष्ठ विधायकों का ग्रुप बनाकर उनसे बात की। जो कि नई परंपरा थी। 170 सदस्यों से बात कर चुका हूं। वकील, शिक्षक व विधायकों का ग्रुप भी बनाएंगे। उन्होंने बताया कि हमने विधानसभा लॉबी में विधायकों के सोने की व्यवस्था समाप्त की है। लॉबी में कॉफी मशीन लगाई गई हैं।
विधायकों का ग्रुप बनाकर उद्योगपतियों के पास भेजेंगे
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 10 खरब डॉलर की बनाने के लिए काम कर रहे हैं। विधायकों का ग्रुप बनाकर उद्योगपतियों के पास भेजेंगे। विधायक उन्हें निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। उन्होंने बताया कि 15 दिसम्बर 2022 को विधानसभा भवन की स्थापना के 100 साल पूरे हो जाएंगे