{"_id":"60aea13d10d92817956a5086","slug":"up-vaccination-in-the-entire-state-for-the-age-group-of-18-to-44-from-june-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : एक जून से 18 से 44 आयु वर्ग के लिए पूरे प्रदेश में टीकाकरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : एक जून से 18 से 44 आयु वर्ग के लिए पूरे प्रदेश में टीकाकरण
Thu, 27 May 2021 12:57 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 27 May 2021 12:57 AM IST
सार
एक जून से 18 से 44 आयु वर्ग वालों के लिए पूरे प्रदेश में टीकाकरण की व्यवस्था होगी। अभी इस वर्ग को सिर्फ 23 जिलों में ही टीकाकरण की सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक जून से 18 से 44 आयु वर्ग वालों के लिए पूरे प्रदेश में टीकाकरण की व्यवस्था होगी। अभी इस वर्ग को सिर्फ 23 जिलों में ही टीकाकरण की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा ऐसे अभिभावक जिनके 12 साल से कम उम्र के बच्चे हैं, उनके लिए स्पेशल टीकाकरण केंद्र भी व्यवस्था की जाएगी। कम आबादी वाले प्रत्येक जिले में हर दिन कम से 1000 नागरिकों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इस संबंध में बुधवार को अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शासनादेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार टीकाकरण के लिए लक्षित नागरिकों के शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में 18 से 44 आयु वर्ग वालों के लिए 01 जून से पूरे प्रदेश में टीकाकरण की व्यवस्था की जाएगी। नगरीय क्षेत्र में 18 से 44 आयु वर्ग के लिए रोज 03 टीकाकरण केंद्र बनाए जाएंगे। जिसमें कम से कम 100 नागरिकों का टीकाकरण किया जाएगा। नगरीय क्षेत्र के पास के क्षेत्रों- पेरी अर्बन के लिए एक केंद्र बनाया जाएगा। यहां भी कम से 100 नागरिकों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए टीकाकरण केंद्र बनाए जाएंगे। हर जिले में 02 अभिभावक स्पेशल कोरोना वैक्सीन टीकाकरण केंद्र बनाए जाएंगे। जिसमें 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के माता-पिता का टीकाकरण किया जाएगा। इसमें अभिभावकों को पंजीकरण एव टीकाकरण के समय अपने बच्चे की उम्र 12 वर्ष से कम होने के प्रमाण केा रूप में आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र पेश करना होगा। प्रत्येक केंद्र पर कम से कम 100 नागरिकों का टीकाकरण किया जाएगा। अधिक आबादी वाले बड़े जिलों में एक अतिरिक्त अभिभावक स्पेशल टीकाकरण केंद्र स्थापित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 44 आयु वर्ग के लिए दो केंद्र
प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 44 आयु वर्ग वालों के लिए दो टीकाकरण केंद्र बनाए जाएंगे। जिसमें कम से कम 100 नागरिकों का टीकाकरण किया जाएगा। अधिक आबादी वाले बड़े जिलों में जरूरत के अनुसार और वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र टीकाकरण केंद्र बनाए जाएंगे।
वर्क प्लेस टीकाकरण केंद्र भी बनेंगे
प्रत्येक जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के लिए चार वर्क प्लेस टीकाकरण केंद्र का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कम से कम 50 लोगों का टीकाकरण किया जा सके। इसमें जिला न्यायालय, सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों के लिए, सरकारी कार्य स्थल के लिए दो सत्र स्थापित किए जाएंगे। अधिक आबादी वाले बड़े जिलों में एक से दो अतिरिक्त वर्कप्लेस टीकाकरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। जरूरत के अनुसार वर्कप्लेस टीकाकरण केंद्र का स्थान बदलते हुए राष्ट्रीयकृत बैंककर्मी, परिवहन कर्मचारी, रेलवे या अन्य राजकीय कार्यालयों को भी शामिल किया जाएगा।
एक सरकारी वर्कप्लेस पर राजकीय एवं परिषदीय शिक्षकों को वरीयता दी जाएगी। सूचना विभाग और मीडिया कर्मियों के वर्कप्लेस के टीकाकरण का कार्य पूरा होने पर उसे सरकारी कर्मियों के वर्कप्लेस में बदल दिया जाएगा। जिला न्यायलय में लगने वाले दैनिक टीके की सूची जिला न्यायाधीश के कार्यालय, मीडियाकर्मियों की सूची जिला सूचना अधिकारी, शिक्षकों की सूच डीआईओएस-बीएसएस, अन्य सरकारी कर्मचारियों की सूची जिलाधिकारी कार्यालय पहले से बनाकर सीएमओ देंगे।
इसके बाद ही टीकाकरण कार्य होगा। सभी वर्कप्लेस टीकाकरण केंद्र पर 45 व उससे अधिक आयु वर्ग वालों के लिए 50 स्लॉट रखे जाएंगे। प्रत्येक वर्कप्लेस केंद्र पर 100 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। लेकिन इन्हें 02 केंद्र के रूप में चलाया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 44 आयु वर्ग के लिए दो केंद्र
प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 44 आयु वर्ग वालों के लिए दो टीकाकरण केंद्र बनाए जाएंगे। जिसमें कम से कम 100 नागरिकों का टीकाकरण किया जाएगा। अधिक आबादी वाले बड़े जिलों में जरूरत के अनुसार और वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र टीकाकरण केंद्र बनाए जाएंगे।