Coronavirus in UP Live Updates: हॉटस्पॉट्स की ड्रोन से निगरानी, प्रदेश में 14 नए कोरोना पॉजिटिव, 433 पहुंची संख्या
{"_id":"5e9001d78ebc3e6fd1002521","slug":"up-uttar-pradesh-coronavirus-live-updates-news-in-hindi-covid-19-on-friday","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in UP Live Updates: हॉटस्पॉट्स की ड्रोन से निगरानी, प्रदेश में 14 नए कोरोना पॉजिटिव, 433 पहुंची संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 11 Apr 2020 12:04 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 11 Apr 2020 12:04 AM IST
खास बातें
प्रदेश में नोवेल कोरोना वायरस के शुक्रवार को 14 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 12 तब्लीगी जमात के हैं। नए मामले मिलाकर अब प्रदेश में कोविड-19 पॉजिटिव केस बढ़कर 433 हो गए हैं। इनमें से 245 तब्लीगी जमात के हैं।मेरठ और गोरखपुर में ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
पढ़ें पल-पल की अपडेट
विज्ञापन
यूपी में कोरोनोवायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
12:02 AM, 11-Apr-2020
कन्नौज में पहला केस, युवक में मिले कोरोना के लक्षण
अब तक कोरोना वायरस से सुरक्षित कन्नौज जनपद में भी पहला केस मिला है। 27 वर्षीय युवक में वायरस के लक्षण मिले हैं।रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जिला प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया है। युवक को जिलाधिकारी के निर्देश पर तत्काल सघन सुरक्षा व्यवस्था में कानपुर भेजा जा रहा है।
10:44 PM, 10-Apr-2020
प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव 14 नए केस, 433 पहुंची संख्या
प्रदेश में नोवेल कोरोना वायरस के शुक्रवार को 14 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 12 तब्लीगी जमात के हैं। नए मामले मिलाकर अब प्रदेश में कोविड-19 पॉजिटिव केस बढ़कर 433 हो गए हैं। इनमें से 245 तब्लीगी जमात के हैं। इसके अलावा एक केजीएमयू लखनऊ में भर्ती लखीमपुर खीरी का एक मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होने के कारण डिस्चार्ज कर दिया गया। अब तक कुल 32 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
संक्रामक रोग निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. विकासेंदु अग्रवाल के अनुसार नए मामलों में आगरा में 05, अमरोहा में 05, गाजियाबाद, बस्ती, रामपुर और औरैया में एक-एक केस हैं। इनमें आगरा और अमरोहा के पांच-पांच, औरैया और रामपुर का एक-एक मरीज तब्लीगी जमात का है।
संक्रामक रोग निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. विकासेंदु अग्रवाल के अनुसार नए मामलों में आगरा में 05, अमरोहा में 05, गाजियाबाद, बस्ती, रामपुर और औरैया में एक-एक केस हैं। इनमें आगरा और अमरोहा के पांच-पांच, औरैया और रामपुर का एक-एक मरीज तब्लीगी जमात का है।
विज्ञापन
10:08 PM, 10-Apr-2020
दारुल उलूम में 2367 छात्रों की हुई थर्मल स्क्रीनिंग, सभी मिले स्वस्थ
सहारनपुर में इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम और दारुल उलूम वक्फ में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 2367 छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। यह वो छात्र हैं जो लॉकडाउन के चलते अपने घरों को नहीं जा सके। सीएमओ ने बताया कि थर्मल स्क्रीनिंग में सभी छात्र स्वस्थ मिले।
10:05 PM, 10-Apr-2020
पांच जोन में बांटा गया अलीगढ़, लॉकडाउन का होगा सख्ती से पालन
अलीगढ़ पुलिस ने लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने ओर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए महानगर को पांच जोन मं बांट दिया है। प्रत्येक जोन का निर्धारण करने के लिए बेरियर लगाए जा रहे हैं। कोई भी सामान्य नागरिक अपने जोन से दूसरे जोन में नहीं जा सकेगा। केवल विषम परिस्थितियों में अनुमति के बाद ही दूसरे जोन में जाने की इजाजत मिलेगी।
09:24 PM, 10-Apr-2020
हरकतों से बाज नहीं आ रहे लोग, क्वारंटीन सेंटर में उड़ी शराब व मुर्गे की दावत
लाख कोशिशों के बाद भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं। मिल्कीपुर तहसील के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए एक क्वारंटीन सेंटर में रह रहे 15 लोगों ने बुधवार रात मुर्गे व शराब की दावत उड़ाई। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। मिल्कीपुर एसडीएम अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि क्वारंटीन सेंटर में शराब और मुर्गे की दावत देना गंभीर मामला है। मामले की जांच पूरी हो गई है। दोषी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
09:17 PM, 10-Apr-2020
बागपत: नर्स की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम
बागपत जनपद के जिला अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स की शुक्रवार की सुबह तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। एक दिन पहले तक नर्स इमरजेंसी ड्यूटी पर थी। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, नर्स की मौत से स्वास्थ्य विभाग और परिजनों में गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:57 PM, 10-Apr-2020
यूपी में लॉकडाउन तोड़ने पर 13,208 के खिलाफ एफआईआर, 33,306 गिरफ्तारियां
लॉकडाउन को लेकर नियमों का सख्ती से पालन कराए जाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के तहत पुलिस ने प्रदेश में कानून का उल्लंघन करने वाले 13,208 लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत एफआईआर दर्ज की है। इसके साथ ही जमाखोरों व कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।06:59 PM, 10-Apr-2020
अखिलेश यादव बोले, ‘भूख‘ का आइसोलेशन नहीं हो सकता
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना के राजनीतिकरण को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि इससे मूल मुद्दों से ध्यान हटता है। सरकार से पूछे जाने वाले सही क्वारंटीन, स्क्रीनिंग, संक्रमण की जांच, इलाज तथा दूध-दवाई, सब्जी, अनाज की आपूर्ति जैसे प्रश्न पीछे छूट जाते हैं। उन्होंने सरकार को याद दिलाया कि ‘भूख‘ का आइसोलेशन नहीं हो सकता है।
06:26 PM, 10-Apr-2020
कोरोना: मेरठ में 700 सैंपल पेंडिंग, लखनऊ समेत अन्य शहरों में भेजने की तैयारी
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना के मामलों में 700 सैंपल पेंडिंग हो गए हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता का कहना है कि फिलहाल 250 सैंपल लखनऊ, आगरा और सैफई की लैब में भेजने के लिए कहा गया है। इसके बाद भी यहां 450 सैंपल बचेंगे। जिनकी जांच दो दिन में हो पाएगी। उन्होंने बताया कि मेरठ के सभी सैंपलों की जांच यहीं पर होगी। सिर्फ अन्य आसपास के जिलों के सैंपल भेजे जाएंगे।
06:04 PM, 10-Apr-2020
मथुराः लॉकडाउन में पुलिस टीम पर हमला, पथराव, लाठी-डंडे भी चलाए, दस गिरफ्तार
मथुरा जनपद में गोवर्धन परिक्रमा मार्ग आन्यौर के नगला भीमनगर में शुक्रवार को लॉकडाउन में खुली दुकानों को बंद कराने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। पुलिस ने 36 लोगों के खिलाफ नामजद एवं 25 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।