फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Ultimatum to electricity workers, will be dismissed if power supply is disrupted during agitation; symbol

UP : बिजलीकर्मियों को अल्टीमेटम- आंदोलन के दौरान बिजली व्यवस्था बाधित हुई तो होंगे बर्खास्त; हड़ताल आज

Wed, 09 Jul 2025 12:13 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 09 Jul 2025 12:13 AM IST
सार

Power strike in UP: हड़ताल के एलान के बाद पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने कहा कि सेवाएं बाधित हुईं तो कर्मचारी बर्खास्त कर दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
UP: Ultimatum to electricity workers, will be dismissed if power supply is disrupted during agitation; symbol
यूपी में बिजलीकर्मियों की हड़ताल। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिजली कर्मचारियों की ओर से 9 जुलाई को सांकेतिक हड़ताल के ऐलान के बाद पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने भी सख्त रुख अपनाया है। अध्यक्ष ने कहा है कि कोई भी विद्युत आपूर्ति को प्रभावित करेगा तो बर्खास्त किया जाएगा। जिस मुख्य अभियंता के क्षेत्र में आन्दोलन के कारण आपूर्ति प्रभावित होगी तो उस पर भी सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण ढ़ंग से विरोध प्रदर्शन से किसी को आपत्ति नहीं है लेकिन विद्युत जैसी आवश्यक व्यवस्था को प्रभावित करने वालों पर सख्त कार्यवाई होगी।

विज्ञापन


यदि कोई जान बूझकर ब्रेकडाउन करेगा तो बर्खास्त किया जायेगा। जो धरना आदि करेगा, काम नही करेगा तो नो वर्क नो पे लागू होगा। कर्मचारी आन्दोलन को देखते हुए सभी जगह कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। वैकल्पिक व्यवस्था बन गयी है। जिला प्रशासन से सम्पर्क किया गया है। सभी को एडवाइजरी जारी की गयी है। अध्यक्ष ने सभी मुख्य अभियन्ताओं को पत्र भेजकर निर्देश दिये है कि बायोमीट्रिक उपस्थिति जुलाई से सौ प्रतिशत होगी। जहां नहीं होगी वहां मुख्य अभियंता जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन

कावड़ यात्रा वाले इलाके में 24 घंटे तैनात रहेंगे बिजली कर्मचारी

प्रदेश के सभी वितरण निगमों के प्रबंध निदेशकों से वार्ता करते हुए पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने कावड़ यात्रा को लेकर सचेत रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी फील्ड में निकलें।

अध्यक्ष ने कांवड़ यात्रा को सुरक्षित रखने के लिए सभी आवश्यक कार्य करने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिया कि जहां से कांवड़ यात्रा निकलेगी वहां चौबीस घंटे विद्युत कर्मचारी तैनात रहें। यदि कोई डीजे आदि ज्यादा ऊंचा हो तो तत्काल सजगता बरतें। साथ ही प्रशासन को भी सूचना दें। उन्होने कहा कि लाइनों, खंभो आदि को जांचकर व्यवस्थित कर लिया जाए। अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में निरीक्षण भी कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed