{"_id":"6a4bce2eecc353ee3f0f0cfd","slug":"up-two-terrorists-linked-to-a-pakistani-gangster-remanded-to-five-days-police-custody-arrested-on-june-17-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पाकिस्तानी गैंगस्टर के दो आतंकी पांच दिन की पुलिस रिमांड पर, यूपी में बनाना चाहते थे आतंक का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पाकिस्तानी गैंगस्टर के दो आतंकी पांच दिन की पुलिस रिमांड पर, यूपी में बनाना चाहते थे आतंक का माहौल
Mon, 06 Jul 2026 09:17 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 06 Jul 2026 09:17 PM IST
सार
कोर्ट में बताया गया कि प्रदेश के कई शहरों में पाकिस्तान की फोटो चस्पा कर भय और आतंक का माहौल पैदा करने की योजना थी। इन आतंकियों ने आर्मी एरिया व एयर फोर्स स्टेशनों की वीडियो भी हासिल कर ली थी।
विज्ञापन
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
एनआईए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश उमाकांत जिंदल ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी गिरोह के आतंकी मोहम्मद उमर और फैजान को पूछताछ के लिए पांच दिन की पुलिस रिमांड पर एटीएस को दिए जाने का आदेश दिया है। कहा कि पुलिस रिमांड की अवधि सात जुलाई को सुबह 11 बजे से 12 जुलाई की शाम छह बजे तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन
विवेचक फजल उरर्हमान की ओर से पुलिस रिमांड पर देने की अर्जी चार जुलाई को कोर्ट में दी गई थी। इसमें बुलंदशहर के अकबरपुर निवासी दोनों आरोपियों की आठ दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी गई। दोनों आरोपियों को 17 जून को गिरफ्तार किया गया था। कहा गया कि आरोपियों के पास से से ए4 साइज के पेपर मिले हैं, जिन पर आईएसआई एजेंट आबिद जट्ट की फोटो है और नीचे अंग्रेजी में पाकिस्तानी डॉन आबिद जट्ट लिखा गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट का सख्त फैसला, चंपत राय की हुई विदाई; कृष्ण मोहन देखेंगे मंदिर की व्यवस्था
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जानिए कौन हैं कृष्ण मोहन: जिनको मिली राम मंदिर की पूरी जिम्मेदारी, चढ़ावा चोरी की तहरीर देकर चर्चाओं में आए
कोर्ट में बताया गया कि शहजाद भट्टी व उसके आतंकी नेटवर्क में शामिल आबिद जट्ट, हम्माद मैमन उर्फ हम्माद बरकाती व राणा हुसैन ने वाट्सएप व सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से संपर्क में थे। इन लोगों के निर्देश पर प्रदेश के कई शहरों में पाकिस्तान की फोटो चस्पा कर भय और आतंक का माहौल पैदा करने की योजना थी। इन आतंकियों ने आर्मी एरिया व एयर फोर्स स्टेशनों की वीडियो भी हासिल कर ली थी।
एटीएस ने कोर्ट को बताया गया कि उमर के मोबाइल डाटा से दिलकुशा कैंट सैन्य छावनी की गूगल मैप से लिया गया स्क्रीनशॉट, कमांड हॉस्पिटल लखनऊ की फोटो, ऑटोमेटिक बड़े हथियारों व काफी मात्रा में जिंदा कारतूस की फोटो बरामद हुई है।