{"_id":"60a122ec8ebc3e8d3a6eef0c","slug":"up-two-police-police-constables-have-been-terminated-for-irregularities-in-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : भर्ती में अनियमितता पाए जाने पर ट्रैफिक पुलिस के दो आरक्षियों की सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : भर्ती में अनियमितता पाए जाने पर ट्रैफिक पुलिस के दो आरक्षियों की सेवा समाप्त
Sun, 16 May 2021 07:19 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 16 May 2021 07:19 PM IST
सार
पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 2013 की सीधी भर्ती के तहत अस्थाई रूप से चयनित दो आरक्षियों को भर्ती में अनियमितता पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से सेवा से हटा दिया है।
विज्ञापन
traffic police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 2013 की सीधी भर्ती के तहत अस्थाई रूप से चयनित दो आरक्षियों को भर्ती में अनियमितता पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से सेवा से हटा दिया है। मौजूदा समय में ये दोनों आरक्षी पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के यातायात महकमे में तैनात थे। रविवार को दोनों को सेवा से हटा दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के यातायात महकमे में तैनात आरक्षी उमाशंकर अवस्थी और इमरान खान वर्ष 2013 में सीधी भर्ती के तहत अस्थाई रूप से चयनित हुए थे। रविवार को दोनों को कार्यमुक्त कर दिया गया। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक आरक्षी उमाशंकर अवस्थी ने भर्ती के वक्त होमगार्ड महकमे में तीन वर्ष की सेवा का उल्लेख किया था, लेकिन प्रमाणपत्र में पात्रता नहीं पाई गई।
विज्ञापन
विभाग द्वारा जारी नोटिस के जवाब में भी होमगार्ड की तीन वर्ष की सेवा का उल्लेख नहीं किया गया। इसके चलते इनका चयन निरस्त कर दिया गया। इसी तरह ट्रैफिक पुलिस में ही तैनात आरक्षी इमरान खान ने भर्ती के वक्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोटे का उल्लेख किया था, मगर वह इसका प्रमाणपत्र नहीं दे सके। इसके चलते इमरान का चयन भी निरस्त कर दिया गया। रविवार को इन दोनों आरक्षियों को सेवा मुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन