{"_id":"60b7a1748ebc3e751975c6a4","slug":"up-two-ips-and-three-pps-officers-transferred","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : दो आईपीएस और तीन पीपीएस अधिकारियों समेत कई आईएफएस अधिकारियों को तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : दो आईपीएस और तीन पीपीएस अधिकारियों समेत कई आईएफएस अधिकारियों को तबादला
Wed, 02 Jun 2021 11:39 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:39 PM IST
सार
दो आईपीएस अधिकारियों को उनके प्रमोशन के बाद उसी जिले में तैनाती दी गई है। वहीं गोरखपुर में एलआईयू के सीओ अरुण कुमार सिंह को पीएसी अलीगढ़ में सहायक सेना नायक बनाया गया है।
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक)
- फोटो : social media
विस्तार
डीजीपी मुख्यालय ने बुधवार को दो आईपीएस और तीन पुलिस उपाधीक्षकों को नई तैनाती दी है। जिन दो आईपीएस अधिकारियों को उनके प्रमोशन के बाद उसी जिले में तैनाती दी गई है। इसमें 2016 बैच के आईपीएस निखिल पाठक जो अभी तक सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात थे उन्हें कानपुर में ही अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात 2017 बैच की आईपीएस श्रद्धा नरेंद्र पांडेय को गौतमबुद्धनगर में ही सहायक पुलिस आयुक्त से अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनाती दे दी गई है।
विज्ञापन
वहीं प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों में गोरखपुर में एलआईयू के सीओ अरुण कुमार सिंह को पीएसी अलीगढ़ में सहायक सेना नायक बनाया गया है। झांसी में तैनात अभिषेक कुमार राहुल को गोरखपुर में एलआईयू का सीओ बनाया गया है। वहीं डीजीपी मुख्यालय पर स्थापना में तैनात श्वेताभ पांडेय को अलीगढ़ भेजा गया है।
विज्ञापन
संजय सिंह बने एमडी वन निगम, आशीष तिवारी शासन में सचिव
सरकार ने देर रात कई आईएफएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। शासन में सचिव संजय सिंह को उत्तर प्रदेश वन निगम का एमडी बनाया गया है। अभी तक शासन में विशेष सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे आशीष तिवारी को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
केपी दुबे को प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण, कानपुर के पद पर तैनात किया गया है। अंजनी कुमार आचार्य अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, परियोजना, लखनऊ बनाए गए हैं। इसके अलावा मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव पश्चिमी कानपुर सुनील चौधरी को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक आगरा जोन के पद पर तैनाती दी गई है। दीपक कुमार को मुख्य वन संरक्षक प्रशासन (अराजपत्रित), संजीव कुमार को मुख्य वन संरक्षक नीति विश्लेषण एवं समन्वय व शेष नारायण मिश्रा को मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव पश्चिमी कानपुर के पद पर तैनात किया गया है।
इसके साथ ही शेष नारायण मिश्रा को वन संरक्षक कानपुर प्राणी उद्यान का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। दुधवा टाइगर रिजर्व के उप निदेशक मनोज कुमार सोनकर को वन संरक्षक, लुप्तप्राय परियोजना, लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है। रमेश चंद्र को प्रभागीय वनाधिकारी प्रयागराज, अखिलेश पांडेय को प्रभागीय वन अधिकारी आगरा, दिव्या को प्रभागीय वनाधिकारी अयोध्या, आकाशदीप बघावन को प्रभागीय वन अधिकारी, कतर्नियाघाट की जिम्मेदारी दी गई है।