{"_id":"667c41bea0ed8db60306be22","slug":"up-transfer-policy-not-issued-in-basic-shiksha-parishad-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बेसिक शिक्षा में तबादले के निर्देश न जारी होने से शिक्षक निराश, सामान्य तबादले की उम्मीद नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बेसिक शिक्षा में तबादले के निर्देश न जारी होने से शिक्षक निराश, सामान्य तबादले की उम्मीद नहीं
Wed, 26 Jun 2024 09:58 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 26 Jun 2024 09:58 PM IST
सार
बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी का कहना है कि शिक्षकों की व्यवस्था अन्य कर्मचारियों से थोड़ी अलग है। शिक्षकों को तबादले की सुविधा दी जाती है। यह एक सतत प्रक्रिया नहीं है।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शासन ने हर विभाग में 30 जून तक आवश्यक तबादले करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत विभाग अपने स्तर से तबादले की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। किंतु बेसिक शिक्षा विभाग में अभी तक तबादला नीति व निर्देश नहीं जारी किए गए हैं। इससे बेसिक विद्यालयों के शिक्षक निराश हैं। हालांकि विभागीय सूत्रों के अनुसार इस बार सामान्य तबादले की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग ने लंबे समय बाद पिछले साल शिक्षकों के सामान्य तबादले किए थे। इसमें 16,614 से ज्यादा शिक्षकों के तबादले हुए थे। वहीं, जनवरी 2024 में 20 हजार शिक्षकों के जिले के अंदर परस्पर तबादले हुए और हाल ही में एक से दूसरे जिले में 2,796 शिक्षकों के तबादले हुए। वहीं, अब जून खत्म होने में सिर्फ चार दिन बचे हैं लेकिन विभाग ने अभी तक सामान्य तबादले को लेकर कोई निर्देश नहीं जारी किया है। शिक्षकों का कहना है कि वह काफी समय से इंतजार कर रहे हैं, पर विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। जानकारी के अनुसार विभाग परस्पर तबादले के बाद शिक्षकों के समायोजन (जहां ज्यादा और जहां कम शिक्षक हैं) की तैयारी कर रहा है। फिलहाल सामान्य तबादले की कोई उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
वहीं, बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी का कहना है कि शिक्षकों की व्यवस्था अन्य कर्मचारियों से थोड़ी अलग है। शिक्षकों को तबादले की सुविधा दी जाती है। यह एक सतत प्रक्रिया नहीं है। क्योंकि इसका सीधा असर पठन-पाठन पर पड़ता है। अभी सामान्य तबादले की कोई प्रक्रिया नहीं चल रही है। जिन स्कूलों में ज्यादा और जिन स्कूलों में कम शिक्षक हैं, उनके समायोजन की प्रक्रिया चल रही है। इससे जुड़े निर्देश जल्द जारी होंगे।
विज्ञापन