फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Traffic jam problem will end in the state, 62 ring roads, bypasses and flyovers will be built with 6124 cr

यूपी: प्रदेश में खत्म होगी जाम की समस्या, 6124 करोड़ से बनेंगे 62 रिंग रोड, बाईपास व फ्लाईओवर; रूपरेखा तैयार

Sun, 25 May 2025 07:55 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 25 May 2025 07:55 PM IST
सार

Traffic jam in UP: यूपी में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए शहरों में रिंग रोड, बाईपास और फ्लाईओवर का निर्माण बड़ी संख्या में किया जाएगा। इसकी कार्ययोजना तैयार हो रही है। 

विज्ञापन
UP: Traffic jam problem will end in the state, 62 ring roads, bypasses and flyovers will be built with 6124 cr
यूपी में ट्रैफिक जाम की समस्या से मिलेगी निजात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में ट्रैफिक जाम की समस्या दूर करने के लिए रिंग रोड, बाईपास व फ्लाईओवर का निर्माण जारी है। सीएम योगी के निर्देश पर लोकनिर्माण विभाग ने विस्तृत खाका तैयार किया है जिसके जरिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में बड़े पैमाने पर रोड कनेक्टिविटी को बढ़ाया जाएगा। योजना के अंतर्गत कुल 62 परियोजनाओं की रूपरेखा तैयार की जा रही है जिससे प्रदेश के यातायात में अप्रत्याशित सुधार आएगा। इसपर 6,124 करोड़ रुपए नए निर्माण पर खर्च होंगे।

विज्ञापन


लोकनिर्माण विभाग द्वारा तैयार कार्ययोजना के अनुसार प्रदेश में बाईपास, रिंग रोड व फ्लाईओवर निर्माण के कुल 62 कार्य वित्तीय वर्ष 2025-26 में चिह्नित किए गए हैं। इनमें 6,124 करोड़ रुपए नए निर्माण पर खर्च होंगे। लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत देने के लिए यह काम प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे जिनमें आबादी और यातायात आवागमन जैसे कई मानकों को आधार बनाया जाएगा। कार्ययोजना के अनुसार सरकार का यह कदम न केवल उत्तम कनेक्टिविटी तैयार करेगा बल्कि यातायात प्रबंधन में भी सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन

 

यूपी: सीएम योगी कल करेंगे 38 मॉडल कंपोजिट, 67 अभ्युदय विद्यालयों का शिलान्यास, शिक्षकों का होगा सम्मान

लोकनिर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 में जिन 62 बाईपास व रिंग रोड्स का निर्माण किया जाना है उनमें एक लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगर पालिकाओं व नगर परिषदों को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्ययोजना के अनुसार, एक लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगर परिषदों व पालिकाओं द्वारा प्रस्ताव दिए जाने पर आबादी व प्राथमिकता के आधार पर काम पूरा किया जाएगा। हालांकि जहां से राष्ट्रीय राजमार्ग गुजर रहे हैं, ऐसी नगर पालिकाओं व परिषदों को शामिल नहीं किया जाएगा। इन क्षेत्रों में रिंग रोड व बाईपास का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed